




बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट में 34 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर 17 अक्टूबर 2022 को लिस्ट हो सकते हैं।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स रिटेल चेन इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India ) के आईपीओ का आज (गुरुवार) दूसरा दिन है। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया का आईपीओ पहले दिन (मंगलवार) ही फुली सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी का आईपीओ पहले दिन 1.69 गुना सब्सक्राइब हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, आईपीओ में 62500000 शेयर ऑफर पर हैं। वहीं, 10,58,09,796 शेयर की बिड मिली है। कंपनी का पब्लिक इश्यू शुक्रवार 7 अक्टूबर 2022 को बंद होगा।
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के शेयर गुरुवार को ग्रे मार्केट में 34 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयर सोमवार 17 अक्टूबर 2022 को एक्सचेंज में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 56-59 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 59 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और गुरुवार के ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से इनकी लिस्टिंग होती है तो कंपनी के शेयर 93 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



