By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: विकसित देश बनना है तो शिक्षा पर देना होगा ध्यान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » विकसित देश बनना है तो शिक्षा पर देना होगा ध्यान
व्यापार

विकसित देश बनना है तो शिक्षा पर देना होगा ध्यान

चर्चा आज की
Last updated: February 4, 2023 10:59 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

(रिशाद प्रेमजी, बजट के लिए विशेष आमंत्रण के तहत)
भारत दुनिया के उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जिसने पिछले तीन सालों में कई झटकों को डटकर सामना किया है। वित्त वर्ष 2023 में इसकी आर्थिक विकास दर (GDP ग्रोथ) 7 फीसदी के करीब रहने का अनुमान है। जो कि विश्व की बड़ी इकॉनमी में सबसे तेज ग्रोथ है। लेकिन क्या यह आने वाले वक्त में भी मजबूत ग्रोथ दिखाएगा और मजबूती से डटा रहेगा? इसके साथ एक सवाल यह भी है कि क्या भारत 2047 तक विकसित देश बनने का अपना वादा पूरा कर पाएगा? इस विजन को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेहद सूझबूझ वाला और संतुलित बजट पेश किया है। इस बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में भारी निवेश, ग्रीन ग्रोथ, युवाओं में कौशल विकास का खयाल रखा गया है। वित्त मंत्री ने बजट में जिस समावेशी विकास यानी इन्क्लूसिव ग्रोथ की बात कही है, उसके बारे में एक बड़ा सच यही है कि टेक्नॉलजी की उसमें बड़ी भूमिका होगी। इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी सेक्टर से देश को सालाना 250 अरब डॉलर की आमदनी मिलती है और इसमें 50 लाख लोग काम करते हैं। एक बड़ी बात यह भी है कि इन 50 लाख लोगों में से 36 फीसदी महिलाएं हैं। इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी सेक्टर ने जो यह मुकाम हासिल किया है, सवाल यह है कि उसे संजोते हुए कैसे आगे बढ़ाया जाए?

Contents
  • नहीं मिल रहे पेशेवर
  • समावेशी विकास पर जोर
इसमें भारत में बड़ी युवा कामकाजी आबादी से मदद मिल सकती है। हम एक ग्लोबलाइज्ड लेबर मार्केट तैयार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि साल 2030 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा वर्कफोर्स बन चुका होगा। तब हमारी 60 फीसदी से अधिक आबादी काम करने योग्य होगी। जब दुनिया के कई देश बूढ़े हो रहे हैं, उसमें भारत के हक में यह एक बड़ा पॉजिटिव होगा। इसका फायदा उठाने के लिए देश को मौजूदा कामगारों को बेहतर स्किल की जरूरत है। उन्हें ऐसी नॉलेज से लैस होना होगा, जिससे वे पूरी दुनिया में कहीं भी काम करने के योग्य हों।

नहीं मिल रहे पेशेवर

आज देश की इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी इंडस्ट्री को कई क्षेत्रों में बेहतर पेशेवर नहीं मिल रहे हैं। इनमें रोबोटिक्स, ऑटोमेशन, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा और एनालिटिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस स्थिति में सुधार लाने के लिए इंडस्ट्री, एकेडेमिक जगह और सरकार को मिलकर काम करने की जरूरत है और उसके लिए एक व्यापक योजना बनानी होगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में सरकार ने लाखों युवाओं को ऑन जॉब ट्रेनिंग देने का संकल्प लिया है। इसके लिए इंडस्ट्री के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इस योजना में कोडिंग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नलॉजी को शामिल किया गया है, जिसके लिए मैं सरकार का शुक्रगुजार हूं।

बजट में सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर काफी जोर दिया है। वह जीडीपी का 3.3 फीसदी निवेश इसमें करने जा रही है। इससे भारतीय इंफॉर्मेशन टेक्नॉलजी सेक्टर को भी फायदा होगा। अच्छी सड़कें, बिजली, क्वॉलिटी हाउसिंग, बेहतर रेल और एविएशन कनेक्टिविटी से छोटे शहरों को भी विकास में साझेदार बनाया जा सकेगा। हमारे बड़े शहरों में घनी आबादी रहती है और वहां कई सुविधाओं और सेवाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत है। लंबे समय से देश में लोग वैसी जगहों पर जाने को मजबूर रहे हैं, जहां रोजगार हैं। अब हमें उन जगहों पर रोजगार को ले जाना होगा, जहां लोग रहते हैं, जहां के वे बाशिंदे हैं।

समावेशी विकास पर जोर

वित्त मंत्री ने बजट में समावेशी विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने आर्थिक विकास का फायदा देश के सभी वर्गों तक पहुंचाने की बात कही। इसके लिए एक समान, हाई क्वॉलिटी एजुकेशन और हेल्थकेयर तक हर देशवासी की पहुंच होनी चाहिए। हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए ताकि बच्चों में तार्किक सोच पनपे। उन्हें मुश्किलों का हल तलाशने, लीडरशिप और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल आनी चाहिए। यह तभी हो सकता है, जब शिक्षक भी अच्छे हों। हमें इसके लिए एकेडमिक और प्रशासन की मदद चाहिए होगी। यह भी पक्का करना होगा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में संसाधनों की कमी बाधा न बने। नैशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 का लक्ष्य भी यही है। सरकार ने इसके लिए नए टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम की संकल्पना की है। इसके साथ डिस्ट्रिक्ट इंस्टिट्यूट्स ऑफ एजुकेशन ऐंड ट्रेनिंग में भी बदलाव किया जा रहा है, जो इन लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में अहम कदम है। यह भी याद रखना होगा कि अगर कोई बच्चा भूखा है या कुपोषित है तो उसे शिक्षित करने के बारे में सोचना नादानी होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि नैशनल एजुकेशन पॉलिसी में शिक्षा पर खर्च बढ़ाने का जो कमिटमेंट किया गया था, सरकार उस ओर बढ़ेगी। वहीं, 2047 तक सिकल सेल एनिमिया को खत्म करने का बजट में लिया गया संकल्प भी तारीफ के काबिल है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

52 हफ्ते के लो पर इन्फोसिस का शेयर, खरीदना चाहिए या बेचना? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
हर सेकेंड लग रहा है एक नये घर में नल का कनेक्शन, ऐसे पहुंच रहा है साफ पानी
क्‍या है ग्रीन रेलवे, जिसमें भारत जल्द बनेगा नंबर 1
करोड़पति बनकर होना चाहते हैं रिटायर? ऐसे करें मामूली निवेश, खाते में हर महीने आएंगे 50,000 रुपये
केंद्रीय मंत्री ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2025 का उद्घाटन
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?