By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: सत्‍ता में हमेशा नहीं रहेगी बीजेपी… पेगासस, लोकतंत्र का ज‍िक्र कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा न‍िशाना
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » सत्‍ता में हमेशा नहीं रहेगी बीजेपी… पेगासस, लोकतंत्र का ज‍िक्र कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा न‍िशाना
विश्व

सत्‍ता में हमेशा नहीं रहेगी बीजेपी… पेगासस, लोकतंत्र का ज‍िक्र कर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा न‍िशाना

चर्चा आज की
Last updated: March 8, 2023 5:38 pm
By
चर्चा आज की
8 Min Read
Share
SHARE

लंदन: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह मानना अच्छा लगता है कि भारत में हमेशा वही सत्ता में रहेगी। लेकिन, ऐसा नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए जरूरी कार्य करने में एकजुट हो सकता है। राहुल सप्ताहभर की अपनी ब्रिटेन यात्रा के समापन के दौरान सोमवार शाम ‘चैथम हाउस’ थिंक टैंक में एक संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने एक बार फिर दावा किया कि उनके फोन में इजराइली सॉफ्टवेयर ‘पेगासस’ को डाला गया था क्योंकि उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भारत में असंतोष की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

राहुल ने कहा, ‘अगर आप (देश की) आजादी (के समय) से लेकर अब तक के समय को देखेंगे, तो यह पाएंगे कि कांग्रेस अधिकतर समय सत्ता में रही।’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘भाजपा के 10 साल तक सत्ता में रहने से पहले हम 10 साल तक सत्ता में थे। भाजपा को यह मानना अच्छा लगता है कि वह भारत में सत्ता में आई है और हमेशा वही सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है।’

भाजपा नीत सरकार 2014 से भारत में (केंद्र की) सत्ता में है।

राहुल ने कहा, ‘हम देख सकते हैं कि हमारी संस्थाओं पर विश्वास घट रहा है और यह बहुत खतरनाक स्थिति है। निश्चित तौर पर, स्वतंत्रता के विचार, स्वतंत्र संस्थाओं के मामले में इसे दुरूस्त करने की जरूरत है। इसके लिए काफी कुछ करने की जरूरत है।’

उन्होंने भारत में होने वाले कई परिवर्तनों की ओर इशारा किया, जिसे कांग्रेस और पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने समझने में देरी की तथा इसका उसे खामियाजा उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘हम ग्रामीण क्षेत्र पर काफी ध्यान केंद्रित कर रहे थे और शुरुआत में हम शहरी क्षेत्रों को लेकर चूक गए। यह एक तथ्य है, लेकिन यह कहना वास्तव में हास्यास्पद है कि भाजपा सत्ता में है और कांग्रेस का समय खत्म हो गया है।’

चैथम हाउस संवाद के दौरान गांधी ने कहा कि कांग्रेस के अलावा, विदेशी मीडिया भी यह रेखांकित कर कर रहा है कि ‘भारतीय लोकतंत्र के साथ गंभीर समस्या है।’

उन्होंने कहा, ‘भाजपा इस तरह जवाब देती है… उसे चर्चा में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने फैसला कर लिया है कि केवल वे जानते हैं कि क्या हो रहा है, देश में कोई और यह नहीं जानता….मेरे फोन में ‘पेगासस’ था, जब हम सत्ता में थे तब ऐसा नहीं हो रहा था। इसलिए ऐसी कई चीजें हैं जो बेहद स्पष्ट हैं और सभी को नजर आ रही हैं।’

पिछले साल के मध्य में एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन ने दावा किया था कि इजराइल के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग कर 300 से अधिक भारतीय मोबाइल फोन नंबर को निगरानी के लिए संभावित लक्ष्यों की सूची में रखा गया था, जिनमें कई नेताओं और पत्रकारों के फोन नंबर भी थे। इसके बाद कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा था और जासूसी करने का आरोप लगाया था।

भारत के उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की जांच के लिए गत अक्टूबर महीने में विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था।

राहुल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को एक ‘कट्टरपंथी, फासीवादी संगठन’ बताते हुए कहा कि उसने देश की संस्थाओं पर कब्जा करके भारत में लोकतांत्रिक चुनाव की प्रकृति को बदल दिया है।

संघ के बारे में विदेशी श्रोताओं को विस्तार से बताने को कहे जाने पर राहुल ने कहा, ‘आप इसे एक ‘सीक्रेट सोसाइटी’ कह सकते हैं। यह ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ की तर्ज पर बनाया गया है और इसका मकसद सत्ता में आने के लिए लोकतांत्रिक चुनाव का इस्तेमाल करना और इसके बाद लोकतांत्रिक प्रक्रिया को तहस-नहस कर देना है।’

उन्होंने कहा, ‘मुझे यह देख कर हैरानी होती है कि वे देश की विभिन्न संस्थाओं-प्रेस, न्यायपालिका, संसद, चुनाव आयोग–पर कब्जा करने में किस कदर सफल रहे हैं। सभी संस्थाएं दबाव में, खतरे में हैं और किसी ना किसी रूप में नियंत्रित की जा रही हैं।’

भारत की विदेश नीति पर बात करते हुए राहुल ने रूस-यूक्रेन संघर्ष और भारत-चीन संबंधों के बीच तुलना की।

चीन पर 2,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह (चीन) वहां नहीं हैं।’

राहुल ने कहा, ‘रूसियों ने यूक्रेन पर यह मूल सिद्धांत लागू किया कि वे यूक्रेन का यूरोप और अमेरिका के साथ संबंध स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही, यूक्रेन से कहा कि यदि आप इस संबंध को नहीं बदलेंगे तो हम आपकी क्षेत्रीय अखंडता को चुनौती देंगे। मेरे विचार से, मेरे देश की सीमा पर भी ऐसा ही हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका के साथ हमारे संबंधों को लेकर चीन इसी तरह भारत को धमकी दे रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘अरुणाचल (प्रदेश) और लद्दाख में सैनिकों की तैनाती के पीछे मूल विचार, यूक्रेन में जो कुछ हुआ वैसा ही है। मैंने इसका जिक्र विदेश मंत्री (एस जयशंकर) से किया था, जिन्होंने पूरी तरह से मुझसे असहमति जताई थी।’

उन्होंने कहा, ‘कुछ हद तक तनाव और शत्रुता होने जा रही है। वे हमारे 2,000 वर्ग किमी क्षेत्र पर बैठे हुए हैं।’

कार्यक्रम में राहुल से यह पूछा गया कि क्या वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए बाधक है, जिसे उन्होंने एक कारक के तौर पर खारिज कर दिया और ‘संरचनात्मक’ मुद्दों को इससे कहीं बड़ा खतरा बताया।

भारत-पाकिस्तान संबंधों पर उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि सभी पड़ोसी देशों के साथ अच्छे संबंध होना महत्वपूर्ण है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह पाकिस्तानियों की कार्रवाई पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा, अगर पाकिस्तान, भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है, तो काफी मुश्किल हो जाएगी।

भाजपा ने राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कांग्रेस नेता पर उनके बयानों के लिए निशाना साधा और उनसे देश को धोखा न देने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा था, ‘राहुल गांधी जी आप भारत के साथ विश्वासघात मत कीजिए। भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाना दिखाता है कि आपको मुद्दे की समझ नहीं है। विदेशी जमीन पर जाकर अपने देश को बदनाम करने का आप जो प्रयास करते हैं, झूठ फैलाते हैं… इसे कोई नहीं मानेगा।’

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

September 23, 2025
इस साल इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान, झमाझम बरसेंगे मॉनसून, IMD की भविष्यवाणी पढ़िए
आप हर किसी की आलोचना कर सकते हैं लेकिन जज का अनुशासन अलग है…सीजेआई चंद्रचूड़ को दुष्यंत दवे से क्यों कहना पड़ा?
मोदी सरकार के लिए गले की फांस न बन जाए न्यू पेंशन स्कीम, इन 3 विकल्पों पर चल रहा मंथन
CJI चंद्रचूड़ बार प्रमुख के साथ तीखी बहस के बाद ‘होली मिलन’ कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल, चीफ गेस्‍ट थे
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?