‘भाभी जी घर पर हैं!’ टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। उन्होंने पति पीयूष पुरे संग अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों करीब 1 साल से अलग-अलग रह रहे हैं। शुभांगी ने 2003 में अपने होमटाउन इंदौर में पीयूष संग ब्याह रचाया था। कपल की 18 साल की बेटी भी है।




शुभांगी अत्रे ने कहा- एक साल से साथ नहीं हैं
Bhabiji Ghar Par Hai टीवी सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘लगभग एक साल हो गया है, जबसे हम एक साथ नहीं रह रहे हैं। पीयूष और मैंने अपनी शादी को बचाने की पूरी कोशिश की। आपसी सम्मान, विश्वास और दोस्ती और मजबूत शादी की नींव होती है।’
शुभांगी अत्रे ने आगे कहा, ‘हमें ये अहसास हुआ कि हम अपने मतभेदों को हल नहीं कर सकते। इसलिए एक-दूसरे को स्पेस देने,अपने व्यक्तिगत जीवन और करियर पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया।’
17 साल पहले शुरू की थी एक्टिंग
बता दें कि शुभांगी ने साल 2006 में ‘कसौटी जिंदगी की’ टीवी सीरियल से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘कस्तूरी’ और ‘चिड़ियाघर’ जैसे शोज में भी काम किया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



