By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: पीपीएफ इनवेस्टर्स के लिए आज का दिन है खास, नहीं किया यह काम तो होगा नुकसान
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » पीपीएफ इनवेस्टर्स के लिए आज का दिन है खास, नहीं किया यह काम तो होगा नुकसान
व्यापार

पीपीएफ इनवेस्टर्स के लिए आज का दिन है खास, नहीं किया यह काम तो होगा नुकसान

चर्चा आज की
Last updated: April 5, 2023 11:36 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: पब्लिक प्रविडेंट फंड यानी पीपीएफ (PPF) एक छोटी बचत योजना (small savings scheme) है। सरकार के सपोर्ट वाली इस स्कीम में गारंटीड रिटर्न के साथ-साथ टैक्स में भी बेनिफिट मिलता है। यही वजह है कि पिछले कुछ दशकों से पीपीएफ लाखों इनवेस्टर्स के लिए निवेश का पसंदीदा साधन बना हुआ है। अगर आप पीपीएफ में इनवेस्ट करते हैं तो आज का दिन आपके लिए खास है। अगर आप फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में पीपीएफ पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज पाना चाहते हैं तो आपके पास आज आखिरी मौका है। इसके लिए आपको पीपीएफ अकाउंट में अपना कंट्रीब्यूशन आज ही जमा कराना होगा। अगर आप पांच अप्रैल के बाद अपने पीपीएफ में पैसा जमा कराते हैं तो आपको पीपीएफ बैलेंस पर कम ब्याज मिलेगा। पीपीएफ के नियमों के मुताबिक ब्याज की कैल्कुलेशन हर महीने के पांचवें दिन और महीने के अंत में पीपीएफ खाते में सबसे कम बैलेंस के आधार पर होती है।

Contents
  • कितना होगा फायदा
  • 15 साल में कितना मिलेगा

अगर आप पीपीएफ में निवेश करना चाहते हैं तो हर महीने का पांच तारीख काफी अहम है। आपको पीपीएफ अकाउंट में एक से पांच तारीख तक हर हाल में पैसे डाल देना चाहिए। दरअसल, पीपीएफ में ब्याज का आकलन हर महीने की पांच तारीख तक अकाउंट के मिनिमम बैलेंस पर किया जाता है। अगर आप हर महीने की पांच तारीख तक पैसे डाल देते हैं तो आपका मिनिमम बैलेंस बढ़ जाता है और आपको ज्यादा ब्याज मिलता है। PPF को ट्रिपल टैक्स बेनिफिट (triple tax benefit) वाली स्कीम कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि साल भर में अगर आप 1.5 लाख रुपये तक का निवेश करते हैं, तो उस पर मिलने वाले इंटरेस्ट और मैच्योरिटी पर मिलने वाले पूरे पैसों पर कोई टैक्स नहीं लगता है।

कितना होगा फायदा

मान लीजिए आपके पीपीएफ अकाउंट में पांच अप्रैल, 2023 को 50,000 रुपये का बैलेंस रहा और आपने छह अप्रैल, 2023 को 10,000 रुपये जमा किए। पीपीएफ नियमों के मुताबिक इंटरेस्ट मिनिमम बैलेंस पर मिलेगा। मतलब पांच अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 के बीच खाते में न्यूनतम बैलेंस 50,000 रुपये रहा। इस पर ही इंटरेस्ट मिलेगा। मतलब अप्रैल 2023 के लिए आपके 60,000 रुपये पर ब्याज नहीं मिलेगा। अगर आप यही रकम एक दिन पहले यानी पांच अप्रैल को जमा कर देते तो आपको 60,000 रुपये पर ब्याज मिलता।

पीपीएफ एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है। पोस्ट ऑफिस स्कीमों की ब्याज दर की समीक्षा हर तिमाही में की जाती है। अप्रैल-जून तिमाही के लिए नई दरों का ऐलान 31 मार्च को किया गया था। इसमें अधिकतर योजनाओं की ब्याज दर बढ़ाई गई है। लेकिन पीपीएफ की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 7.1 फीसदी ही रखा गया है। अगर कोई इनवेस्टर एक से पांच अप्रैल के बीच 1.5 लाख रुपये एकमुश्त पीपीएफ अकाउंट में जमा करता है तो उसे 10,650 रुपये का अधिकतम ब्याज मिलेगा। अगर पांच अप्रैल के बाद वह ऐसा करता है तो उसे 11 महीने का ही इंटरेस्ट मिलेगा जो 9,762.50 रुपये होगा।

15 साल में कितना मिलेगा

पीपीएफ स्कीम एक लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट स्कीम है और कंपाउंडिंग इंटरेस्ट के प्रिंसिपल पर आधारित है। इसका लॉक इन पीरियड 15 साल का है। अगर कोई इनवेस्टर हर साल एक से पांच अप्रैल के बीच अधिकतम इनवेस्टमेंट करता है तो उसे 15 साल बाद 40,68,209 रुपये मैच्योरिटी अमाउंट मिल सकती है। 15 साल में उसकी कुल जमा राशि 22,50,000 रुपये और उस पर ब्याज 18,18,209 रुपये होगा। अकाउंट ऐक्टिव रखने के लिए आपको सालाना कम-से-कम 500 रुपये अकाउंट में डालने होंगे जबकि एक वित्त वर्ष (अप्रैल से मार्च) में ज्यादा-से-ज्यादा 1.5 लाख रुपये ही डाल सकते हैं। अगर आपने 1.5 लाख रुपये की वार्षिक सीमा से ज्यादा की रकम पीपीएफ अकाउंट में डाली तो अतिरिक्त रकम पर ब्याज नहीं मिलेगा और नहीं इस पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट ही ले पाएंगे।

यह केंद्र सरकार की लंबी अवधि की निवेश योजना है जिसका प्रावधान पीपीएफ ऐक्ट, 1968 में किया गया है। पीपीएफ 15 साल की मैच्योरिटी वाली स्कीम है जिसे 5-5 साल के लिए जितनी मर्जी उतनी अवधि तक बढ़ाते रह सकते हैं। पीपीएफ अकाउंट में एक वर्ष में ज्यादा-से-ज्यादा 12 बार ही पैसे डाले जा सकते हैं। कई निवेशक बार-बार पैसे डालने की जगह एकमुश्त रकम ही निवेश कर देते हैं। अगर किसी निवेशक ने अप्रैल 2008 में पीपीएफ अकाउंट खोला होगा तो यह अप्रैल 2023 में मैच्योर होगा।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

बाजार खुलते ही उछल गए ये शेयर, मुनाफा कमाने का अच्छा मौका
सरकार के इन बड़े फैसलों से कर्मचारियों की सैलरी में होगी बंपर बढ़ोतरी
रेल टिकट पर सीनियर सिटीजन को नहीं मिलेगी छूट:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे की हालत फिलहाल अच्छी नहीं
टॉप 20 अमीरों की लिस्ट में शामिल हुए Gautam Adani, एक हफ्ते में 10 बिलियन डॉलर बढ़ा नेट वर्थ
सोने की घटी कीमत, जानिए कितना रह गया
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?