By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: किताबों से मुगलों का इतिहास पूरी तरह से हट गया? क्यों हुआ बदलाव, NCERT चीफ ने बताई पूरी बात
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » किताबों से मुगलों का इतिहास पूरी तरह से हट गया? क्यों हुआ बदलाव, NCERT चीफ ने बताई पूरी बात
विश्व

किताबों से मुगलों का इतिहास पूरी तरह से हट गया? क्यों हुआ बदलाव, NCERT चीफ ने बताई पूरी बात

चर्चा आज की
Last updated: April 7, 2023 10:28 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की पाठ्यपुस्तकों पर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग भी ले चुका है। विपक्षी दलों की ओर से केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए जा रहे हैं। 12वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की किताब से ‘महात्मा गांधी की मौत का देश की सांप्रदायिक स्थिति पर प्रभाव, गांधी की हिंदू-मुस्लिम एकता की अवधारणा ने हिंदू कट्टरपंथियों को उकसाया और RSS जैसे संगठनों पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध’ सहित कई अंश हटा दिए गए हैं। पिछले साल NCERT ने गुजरात दंगों, मुगल दरबार, आपातकाल, शीत युद्ध, नक्सल आंदोलन के कुछ अंशों को हटाया था। NCERT का कहना है कि कोरोना महामारी के बाद छात्रों पर बोझ कम करने के मकसद के साथ एक्सपर्ट कमिटी की सिफारिशों के बाद कुछ हिस्सों को किताबों से हटाया गया है। इन सब मुद्दों पर भूपेंद्र ने बात की NCERT के निदेशक

सवाल : नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद अब 2024 से नई किताबें आनी हैं तो ऐसे में इनमें बदलाव क्यों किया गया, क्या इसकी टाइमिंग ठीक है?
जवाब : कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित रही। क्लासरूम टीचिंग से लेकर बच्चों की सीखने की क्षमता पर बुरा असर पड़ा। ऐसे में यह जरूरी समझा गया कि पाठ्यक्रम का बोझ कुछ कम किया जाए। NCERT ने हर विषय के पाठ्यक्रम को कम करने के मकसद साथ अलग-अलग विशेषज्ञ कमिटी बनाई। इन कमिटी ने जो सिफारिशें कीं, उन्हें लागू किया गया। ऐसी सामग्री को हटाया गया है, जो बच्चों ने पहले कहीं न कहीं पढ़े हैं। कंटेंट रिपीट भी हो रहा था। एक सामान्य प्रक्रिया के तहत उन हिस्सों को हटाया गया है। पाठ्यक्रम को पिछले साल जून में युक्तिसंगत बनाया गया था और इस साल उसमें कोई काट-छांट नहीं की गई है। बिना किसी भेदभाव के जरूरी प्रक्रिया का पालन करते हुए बदलाव किए गए हैं।

सवाल : किताबों में बदलावों के बारे में NCERT ने पिछले साल सार्वजनिक तौर पर जानकारी दी थी, लेकिन पाठ्यपुस्तक को युक्तिसंगत बनाने के नोट में महात्मा गांधी के अंश के बारे में कोई उल्लेख नहीं है?
जवाब : पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने पर काम पिछले साल हुआ था। इस वर्ष नए बदलाव नहीं किए गए हैं। युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया में सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया गया, जिसमें कई अध्यायों में से कई अंशों को हटाया गया। बदलाव की मंजूरी उस समय दी गई थी और अनजाने में चूक के कारण आधिकारिक अधिसूचना में इसका जिक्र नहीं किया जा सका। यह जो विवाद उठ रहा है, यह बेवजह का विवाद है। युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया के तहत ही कुछ हिस्सों को हटाया गया है। अगर हटाया गया कोई अंश बुकलेट में नहीं छप पाया तो यह अनजाने में हुई गलती के कारण हुआ होगा। लेकिन एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं कि कमिटी की सिफारिशों के आधार पर ही हिस्सों को हटाया गया है।
सवाल :मुगल इतिहास से जुड़े हिस्सों को हटाने की बात हो या फिर कुछ दूसरे हिस्से, इसके बारे में आरोप लग रहे हैं कि NCERT का यह कदम एक विचारधारा के खिलाफ है?
जवाब : यह सब राजनीतिक बातें हैं और NCERT का निदेशक होने के नाते मैं इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहता। जो लोग विवाद कर रहे हैं, वही जानते होंगे कि वे ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं, उनका क्या मकसद है? यह प्रजातंत्र है, हर आदमी अपनी बात रखने को स्वतंत्र है। लेकिन मैं यहां कहना चाहूंगा कि हम शिक्षाविद हैं और शैक्षणिक मसलों को ध्यान में रखते हुए ही फैसले लेते हैं। महामारी के बाद विशेष परिस्थितियों के कारण ही यह कदम उठाया गया। केवल मुगल इतिहास की ही बात क्यों की जा रही है, गणित, विज्ञान, भूगोल समेत सभी विषयों में कंटेंट कम किया गया है। यह कहना कि मुगल इतिहास को हटा दिया गया है, बिल्कुल गलत है। अभी भी छात्र मुगल दरबार के बारे में पढ़ रहे हैं। वही हिस्सा हटाया गया है, जो गैर-जरूरी था और रिपीट भी हो रहा था। कक्षा 7 में भी चैप्टर है और कक्षा 12 में भी है। ऐसे में यह कहना कि पूरे मुगल इतिहास को सिलेबस से हटा दिया गया है, यह ठीक नहीं है। NCERT एक स्वतंत्र बॉडी है और बिना किसी दबाव के काम करती है।

सवाल :क्या इस विवाद से NCERT की विश्वसनीयता पर सवाल उठेंगे?

जवाब : NCERT की विश्वसनीयता और उभरकर आ रही है। पिछले वर्ष बेहद कठिन परिस्थितियों में NCERT ने जिस तरह से छात्रों और अभिभावकों की मदद की है, उससे करोड़ों लोगों का विश्वास इस संस्था पर बढ़ा है। पिछले वर्ष पूरे देश से NCERT को सराहना मिली है और यह संस्था बच्चों के लिए काम कर रही है। मैं कहना चाहूंगा कि NCERT की विश्वसनीयता बढ़ी है, और बढ़ेगी। करोड़ों लोगों ने NCERT द्वारा सिलेबस कम किए जाने के कदम का स्वागत किया है।

सवाल :अगले साल से नई किताबें आएंगी, क्या इस विवाद का नई किताबों पर भी असर पड़ेगा?
जवाब :नई किताबें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के हिसाब से आएंगी। इस विवाद से नई किताबों का कोई लेना-देना नहीं होगा। वे नए ढंग से लिखी जाएंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब 2024 के लिए नई किताबें बनाने का सिलसिला शुरू हो रहा है और नैशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के आधार पर पहले सिलेबस तैयार होगा और फिर नई किताबें आएंगी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

जानें निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ क्यों बोले थे ट्रूडो, खुद बताई वजह
रंग-भेद के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले नेल्सन मंडेला की रिहाई, जानिए 11 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 1,700 के पार हो गया आंकड़ा, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट
घना कोहरा, हाड़ कंपा देना वाली ठंड, शीतलहर के सितम से पूरा उत्तर भारत पस्त
श्रद्धा की हत्या के बाद हिंदू-मुस्लिम कपल की रिसेप्शन रद्द:वसई के धार्मिक संगठनों ने लगाई रोक; एक ट्वीट से मचा बवाल
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?