‘पठान’ के बाद फैंस शाहरुख खान की अपकमिंग मूवीज को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। उनके पास ‘जवान’ से लेकर ‘टाइगर वर्सेज पठान’ तक, कई बड़ी फिल्में हैं। फिलहाल, वो साउथ डायरेक्टर एटली की ‘जवान’ और राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ की शूटिंग तय समय पर खत्म करना चाहते हैं। अब ‘डंकी’ को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है कि इस फिल्म के लिए वो आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आए वाले हैं।




रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने खुद कहा था कि ‘डंकी’ उन लोगों की कहानी है, जो घर वापस आना चाहते हैं।
‘डंकी’ में आर्मी ऑफिसर होंगे SRK
पहले भी स्क्रीन पर पहन चुके हैं वर्दी
इससे पहले शाहरुख खान ने स्क्रीन पर कई बार वर्दी पहनी है। वो ‘फौजी’, ‘मैं हूं ना’ और ‘जब तक है जान’ में ऐसा कर चुके हैं। फैंस को उनका वर्दी वाला लुक काफी पसंद है।
इसी साल रिलीज हो सकती है फिल्म
Dunki की बात करें तो इसे अभिजात जोशी ने लिखा है और ये इसी साल दिसंबर महीने में रिलीज हो सकती है। हालांकि, इसकी रिलीज में थोड़ा बदलाव हो सकता है, क्योंकि शाहरुख खान की ‘जवान’ भी डिले हो रही है। इसे साउथ के डायरेक्टर एटली बना रहे हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



