नई दिल्ली: निफ्टी 50 (Nifty 50) के लिए हफ्ते की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यह फ्लैट 17,863 अंक पर खुला और फिर 17,600 अंक तक लुढ़क गया। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के तिमाही नतीजे उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे हैं। इससे आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। आईटी सेक्टर छह फीसदी से अधिक गिर गया। यह आज सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टर्स में है। टीसीएस के बाद इन्फोसिस भी मार्केट की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कंपनी ने गुरुवार को अपने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के कारण शेयर मार्केट में छुट्टी थी। इसलिए इस पर मार्केट का पहला रिएक्शन सोमवार को देखने को मिला।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



