By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कॉफी शॉप में FBI का स्टिंग ऑपरेशन और पकड़ी गई रूस की जासूस हसीना
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कॉफी शॉप में FBI का स्टिंग ऑपरेशन और पकड़ी गई रूस की जासूस हसीना
विश्व

कॉफी शॉप में FBI का स्टिंग ऑपरेशन और पकड़ी गई रूस की जासूस हसीना

चर्चा आज की
Last updated: May 2, 2023 12:03 pm
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान और बाद में भी रूस के दखल की काफी चर्चा हुई थी। आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे लेकिन दोनों देशों के बीच वर्चस्व की होड़ किसी से छिपी नहीं है। यह काम जासूसों की मदद से दशकों से होता रहा है। पिछली सदी ही नहीं, इस सदी में भी ऐसा हो रहा था। जी हां, रूस के स्लीपर एजेंटों का एक ग्रुप अमेरिका में शीर्ष राजनीतिक स्तर पर घुसपैठ के मिशन पर था। रूस की उस खूबसूरत लड़की को अमेरिका जाकर जासूसी करनी थी। उसके पिता KGB में काम कर चुके थे। रूस के नागरिक का सीधे अमेरिका पहुंचना शक पैदा कर सकता था। इसके लिए उसने शादी कर ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली। उसका नाम भी रूसी से ब्रिटिश जैसा लगने लगा। इसके बाद अमेरिका में घुसना आसान हो गया। दुनिया उसे एक टीवी होस्ट और एंटरप्रेन्यर के रूप में जानती है लेकिन इसके पीछे छिपी है जासूसी और कॉफी शॉप में FBI के स्टिंग ऑपरेशन की कहानी। जून 2010 में पूरा मामला सामने आया जब रूस की इस खुफिया एजेंट को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में एक मीडिया पर्सनैलिटी और मॉडल होने के कारण चैपमैन काफी समय तक सुर्खियों में रहीं। पता चला कि वह रूस की बाहरी खुफिया एजेंसी SVR के लिए काम कर रही थीं।

Contents
  • ​कॉफी शॉप और स्टिंग ऑपरेशन​
  • बाद में सिलेब्रिटी रहीं लेकिन…
  • मैगजीन पर फोटो

​कॉफी शॉप और स्टिंग ऑपरेशन​

2001 में चैपमैन की मुलाकात लंदन की रेव पार्टी में एलेक्स चैपमैन से होती है। बहुत जल्द दोनों ने शादी कर ली। 2003 में एना चैपमैन लंदन शिफ्ट हो गईं। 2006 में ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वह मैनहट्टन चली गईं, जहां से वह संवेदनशील जानकारियां क्रेमलिन भेजने लगीं। FBI को लीड मिली तो उसे पकड़ने की योजना बनी। मैनहट्टन के एक कॉफी शॉप में एफबीआई ने उसे घेरने की कोशिश की। एजेंट ने चैपमैन को एक फर्जी पासपोर्ट दिया, जो उसे दूसरे जासूस को देना था। उसने चैपमैन से कहा कि क्या तुम इसके लिए तैयार हो? चैपमैन ने हां में जवाब दिया। उसने पासपोर्ट ले लिया।

मॉस्को में उसके पिता भी पहले एजेंसी के लिए काम कर चुके थे। चैपमैन ने उनकी सलाह ली और पासपोर्ट को एक थाने में सौंप दिया। कुछ समय बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चैपमैन और 9 अन्य जासूसों को रूस ने अमेरिकी जासूसों के बदले एक्सचेंज किया। इसे 1986 के बाद जासूसों की सबसे बड़ी अदला-बदली मानी गई।

वैसे, एना का जन्म के समय नाम एना कुशेंको (Anna Vasilyevna Kushchenko) रखा गया था। एना ने अमेरिका में खुद को रिएल एस्टेट के बिजनस से जुड़ी एक कंपनी के सीईओ के तौर पर स्थापित किया था। उसके पूर्व पति एलेक्स ने बताया था कि एना ने कहा था कि कंपनी पूरी तरह कर्ज में है। लेकिन 2009 में उसका बिजनस सफल चल रहा था और कंपनी में 50 लोग काम कर रहे थे। गिरफ्तारी से पहले तक काफी कुछ छिपा हुआ था।

बाद में सिलेब्रिटी रहीं लेकिन…

2010 में एफबीआई के एक स्टिंग ऑपरेशन में गिरफ्तारी के बाद उसे विदेशी सरकार के एजेंट के रूप में साजिश में शामिल होने का दोषी ठहराया गया। उन्हें और अन्य रूसियों को जुलाई में ही डिपोर्ट कर दिया गया। उसी साल घर वापसी की राह आसान हो गई क्योंकि अमेरिका और रूस में कैदियों की अदला-बदली हो रही थी। चैपमैन शायद यूके जाना चाहती थीं लेकिन अमेरिका के मित्र देश होने के नाते यूके सरकार ने उसे आने नहीं दिया। 2018 में खबर आई कि ड्रग्स ज्यादा लेने से एना के पूर्व पति की मौत हो गई। हालांकि इसमें काफी कुछ संदिग्ध ही रहा।वैसे भी, जासूसों के बारे में खुलकर बातें सामने नहीं आती हैं। हालांकि बताया जाता है कि एना के रूस में लौटने के बाद भी उनकी प्रतिष्ठा में कोई कमी नहीं हुई। उनका सिलेब्रिटी स्टेटस बना रहा। बताते हैं कि जासूसी के लिए उसे रूसी मेडल भी मिला।

मैगजीन पर फोटो

​मॉस्को की एक मैगजीन के पहले पन्ने पर Spy Girl एना चैपमैन की गन के साथ तस्वीर छपी थी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

PM मोदी-जेलेंस्की की बात से US खुश पुतिन को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अलग-थलग कर दिया
एशिया का इकनॉमिक पावर देखेगा भारतीय एयरफोर्स का दम, जानें वीर गार्जियन 2023 में क्या होगा खास
कभी उसकी बॉडी देखकर दुनिया में शोर मचता था, आज जमीन से घिसट रहा..इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर संग्राम
हिंडनबर्ग-अडानी केस की जांच होगी या नहीं? आज सुप्रीम कोर्ट से आएगा फैसला
सीमा पर बहुत तेजी से निर्माण कर रहा है चीन, एलएसी पर सैनिकों की तैनाती भी कम नहीं कर रहा
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?