नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ में 1.46 अरब डॉलर यानी 1,20,82,74,83,000 रुपये की गिरावट आई। उनकी नेटवर्थ अब 52.4 अरब डॉलर रह गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान फिसलकर 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं। पिछले साल अडानी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए थे। उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर पहुंच गई थी। लेकिन हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इस साल अडानी की नेटवर्थ में 68.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अडानी इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में पहले नंबर पर हैं।




कौन-कौन हैं टॉप में
गुरुवार को दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों में से केवल दो की नेटवर्थ में गिरावट आई। पहले नंबर पर मौजूद फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट की नेटवर्थ में 1.17 अरब डॉलर और दसवें नंबर के कार्लोस स्लिम की नेटवर्थ में 78.1 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। बाकी सभी अरबपतियों की नेटवर्थ में तेजी रही। आरनॉल्ट 200 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। एलन मस्क (174 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (142 अरब डॉलर) तीसरे, बिल गेट्स (126 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (116 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Artificial intelligence creates content for the site, no worse than a copywriter, you can also use it to write articles. 100% uniqueness :). Click Here: https://google.com/amp/s/clck.ru/32oo8j