शाहजहांपुर। शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने किरायेदार शिशिर श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कराई है। महिला ने कहा कि उसके पति राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती है। 28 सितंबर काे दिन में वह घर में अकेले थी।




दूसरे मंजिल पर रह रहा शिशिर हालचाल पूछने के बहाने नीचे आ गया था। आरोप है कि उसने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



