कानपुर। एसटीएफ की लखनऊ यूनिट और कानपुर की सचेंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। प्रधानमंत्री आवास दिलवाने के नाम लाखों की ठगी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दर्जनों ग्राहकों को अपने जाल मे फंसाकर अब तक लाखों की ठगी कर चुके हैं।




आरोपी ऑनलाइन पेमेंट लेकर लाखों की ठगी करते है। एसटीएफ गोरखपुर के इनपुट पर लखनऊ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। सचेंडी थाना क्षेत्र के ग्राम रेवरी इलाके से एसटीएफ ने चारों की गिरफ्तारी की। सचेंडी पुलिस का कहना है कि टीम बनाकर अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
पकड़े गए चारों ठगों की पहचान सचेंडी के भीमसेन रामपुर निवासी अनिरुद्ध सिंह, यहीं के रहने वाले अजीत सिंह और दिलीप सिंह के साथ चौबेपुर के भौसाना निवासी संतोष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



