जिला पंचायत सभागार मा० अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ अंतुल तेवतिया जी की अध्यक्षता में बोर्ड की मीटिंग आहुत की गई।
जिसका संचालन अपर मुख्य अधिकारी श्री धर्मजीत त्रिपाठी द्वारा किया गया।
जिसमें माननीय सांसद भोला सिंह जी, माननीय विधायक शिकारपुर श्री अनिल शर्मा जी, माननीय विधायक डिबाई श्री सी०पी० सिंह जी, माननीय विधायक अनूपशहर श्री संजय शर्मा जी, माननीय विधायक सिकंदराबाद श्री लक्ष्मी राज़ जी, विधायक स्याना श्री देवेंद्र सिंह लोधी जी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय श्री कुलदीप मीणा जी, माननीय सदस्यगण जिला पंचायत, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
बैठक में गत बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि, 15वां वित्त आयोग के अंतर्गत जिला पंचायत, बुलंदशहर की वर्ष 2024-25 की अनुपूरक कार्य योजना, जिला पंचायत राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2024-25 की अनुकूलक कार्य योजना, जिला निधि में उपलब्ध धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाने की स्वीकृति, जिला पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भवन निर्माण हेतु जिला निधि से ऋण दिया जाना, अकेंद्रीय संक्राम्य संवर्ग के कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई (आर जी आर एस पोर्टल) माननीय समितियों / शासन व माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव/पत्रों की स्वीकृति पर विचार किया गया।
साथ ही विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं थे उनके संबंध में मा० सदन द्वारा अपर मुख्य अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से मा० मुख्यमंत्री कार्यालय एवं संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव को सूचित करते हुए, यथोचित कार्यवाही की जाने हेतु पत्राचार करने के निर्देशित किया गया।
मा०अध्यक्ष जिला पंचायत बुलंदशहर द्वारा मा०सांसद जी, मा० विधायकगण, मा० सदस्यगण जिला पंचायत, मुख्य विकास अधिकारी महोदय, समस्त अधिकारीगण/ कर्मचारीगण जिलापंचायत एवं पत्रकार बन्धुओ का बैठक में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए बोर्ड बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



