हमीरपुर :– क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास को लेकर लम्बे समय से चल रही प्रथक बुण्देलखण्ड राज्य की मांग को लेकर शनिवार से ललितपुर से झांसी तक की पदयात्रा शुरू की जा रही है इस पदयात्रा को लगभग एक दर्जन से अधिक संगठनों का सहयोग मिल रहा है।




शनिवार से एक सप्ताह तक चलने वाली ललितपुर से झांसी तक चलने वाली पदयात्रा को लेकर बुण्देलखण्ड नवनिर्माण सेना की ओर से विनय तिवारी की अगुवाई में ब्लॉक सभागार में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई।जिसमें क्षेत्र से लगभग तीन दर्जन युवाओं के पदयात्रा मे शामिल होने के साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा,तेलंगाना, दार्जिलिंग, महाराष्ट्र, उडीसा सहित अन्य प्रदेशों के संगठनों का सहयोग मिलने की बात कही, इस दौरान सुशील द्विवेदी, डा.मुबीन खान,आकाश शुक्ला, रामसेवक,विजय यादव, नईम अहमद प्रवक्ता सहित अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



