हमीरपुर ब्यूरो :– अपनी मौसी के घर से कोचिंग सेंटर जाने की बात कहकर निकली नाबालिग छात्रा गायब हो गई, छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम रतौली निवासी शिवभुवन सिंह ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते 12 अक्टूबर को उसकी नाबालिग पुत्री पायल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंकरांव अपने मौसा जयसिंह पुत्र रघुनंदन सिंह के यहां बेटे के जन्मदिन पर आई थी और चौदह अक्टूबर को सुबह कोचिंग सेंटर जाने की बात कहकर मंकरांव से चली गई लेकिन वह न तो वापस आई है और न ही रतौली पहुंची है।जिसकी काफी खोजबीन की, पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी को गांव का सुनील विश्वकर्मा पुत्र रमाकांत विश्वकर्मा डरा धमका कर कहीं अपहरण कर ले गया है जो उनकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



