चार के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
मछलीशहर जौनपुर: फर्जी कागजात से जमीन बेचने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के जहांसापुर गांव निवासी शिव प्रसाद सरोज ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही रवि शंकर, रामनगर निवासी गफ्तार, आफताब और सलारपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार पर कुटरचित दस्तावेज तैयार कर मेरी दो रकबा कीमती जमीन बेचने का आरोप लगाया है। इन्होंने आरोप में कहा मेरे गांव स्थित दो आराजी की भूमि लगभग पांच विश्वा का फर्जी कागजात तैयार कर मेरी जमीन बेच दी। इसकी जानकारी होने पर मैने तहसील में पता किया तो मामला सही पाया गया। जिसने बाद मैने कोतवाली में चारो के खिलाफ तहरीर दी। मामले बाबत प्रभारी निरिक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया तहरीर की छानबीन में मामले की सत्यता पाए जाने पर चारों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संघिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



