आगरा शहर में नगर निगम में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है, शनिवार को जब नगर निगम का दस्ता वाटर वर्क्स चौराहे से बिजलीघर की तरफ बड़ा तो स्थानीय व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सड़कों पर अपना सामान बिखरे हुए व्यापारी आनन – फानन में अपने माल को दुकानों के अंदर ले जाते हुए दिखाई दिए। लेकिन व्यापारी अपने सामान को ले जाने में असफल रहे। जिसके चलते नगर निगम की टास्क फोर्स ने व्यापारियों से मोटा जुर्माना वसूल किया।




दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल
नगर निगम ने आज शनिवार को वाटर वर्क्स चौराहा से लेकर बिजलीघर चौराहे तक अभियान चला कर अतिक्रमण हटवाये। फुटपाथ पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले कई कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूल किया गया। कारवाई से दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल रहा। नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने वाटर वर्क्स चौराहे के पास से झोंपड़ी को हटवाया। झोंपड़ी में पंक्चर आदि की दुकान का संचालन किया जा रहा था। चौराहे के पास ही रखे दो खोखों को प्रवर्तन दल ने जब्त कर लिया। हाथी घाट के पास फुटपाथ पर रखे पचौरी ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर भेजे जाने वाले माल को जब्त कर लिया गया। पांच हजार रुपये का जुर्माना अदा करने के बाद माल को वापस कर दिया गया ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना अतिक्रमण करने पर भगवती ट्रांसपोर्ट कंपनी पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शनिवार दरेसी नंबर तीन पर सड़क किनारे सामान रखे पर नागाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पांच हजार और ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद तमाम कारोबारियों ने अपना सामान सड़क से उठा कर दुकानों के अंदर रख लिया। इस दौरान प्रवर्तन दल के लोगों की कारोबारियों से तीखी बहस एवं विवाद भी हुआ। प्रवर्तन दल ने कुल पच्चीस हजार रुपये का जुर्माना अतिक्रमण करने पर वसूला। वाटर वर्क्स से बिजलीघर तक प्रवर्तन दल ने दर्जनों की संख्या में खोखे और ठेल ढकेलों को सड़क किनारे से हटवाया

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



