हमीरपुर ब्यूरो :–
घर के दरवाजे पर बैठे युवक के साथ चार लोगों ने मारपीट की जिसपर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मौदहा कस्बा की फरजाना पत्नी जमीर उददीन ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते बुधवार की शाम की शाम उसका भाई सैफी घर के दरवाजे पर बैठा था तभी मोहल्ले के मुन्ना पकौड़ा और उसके पुत्र बाबू, छोटू, दामाद जावेद उर्फ मर्द आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे किसी तरह से पीड़िता ने अपने भाई को बचाया अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



