ब्यूरो बांदा




बांदा- दिनांक 06 दिसम्बर 2024, आज कांग्रेस कार्यालय में जिला / शहर कांग्रेस जनों ने भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद किया, अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे ने कहा कि हमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब के बताए रास्ते पर चलकर देश की एकता अखंडता के लिए प्रतिबद्ध रहना है, इस अवसर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि हमें बाबा साहब के द्वारा तैयार किए गए भारतीय संविधान पर गर्व है सबके मौलिक अधिकार सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में संकटा प्रसाद त्रिपाठी, पवन देवी कोरी, राजेश कुमार गुप्ता, बी लाल, डॉ के पी सेन, सत्य प्रकाश द्विवेदी, शिवबली सिंह, अशरफ उल्ला रम्पा, सन्तोष कुमार द्विवेदी, भइयालाल पटेल, शिवदत्त अवस्थी, जितेंद्र गौरव, केशव पाल, शब्बीर सौदागर, अली बक्स, बादल खान, इस्लाम, लवकुश निषाद, सुखदेव गांधी, फेरम सिंह यादव, धीरेन्द्र पांडेय धीरू, नाथूराम सेन उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



