पाली, हरदोई। पाली कस्बे के मोहल्ला भगवंतपुर स्थित एक मैरिज लान में रविवार को राहत थेरेपी कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। थेरेपी के जरिए शरीर के दर्द, गठिया, अर्थराइटिस, साइटिका आदि जैसी बीमारियों का इलाज मशीनों के माध्यम से किया गया।




कैंप सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। इसमें दर्जनों लोग पहुंचे और थेरेपी के जरिए अपनी समस्याओं का समाधान कराया। आयोजकों के अनुसार, यह कैंप भविष्य में प्रत्येक रविवार को इसी स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
कैंप के दौरान रजत गुप्ता ने लोगों को राहत थेरेपी के लाभों के बारे में जानकारी दी और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा प्रदान करना है। इस अवसर पर आलोक शर्मा, आशीष कश्यप समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



