हमीरपुर ब्यूरो :–
सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
कुरारा थाना क्षेत्र के बचरौली गांव निवासी बहादुर कबीर जो कि पेशे से राजमिस्त्री है ,उसकी सबसे छोटी पुत्री शालिनी उम्र करीब 19 वर्ष ने शाम करीब 4 बजे जब सुने घर मे तीन शेड के नीचे अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता बहादुर कबीर ने बताया कि वो काम पर गया था। वही पत्नी खेतो में अन्य बच्चो के साथ गई थी। तभी सूने घर मे पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि कारण अभी स्पष्ठ नही हो पा रहा है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



