फिरोजाबाद में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशती के अवसर पर विकास भवन सभागार कक्ष में एक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।




इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही, स्कूलों और महाविद्यालयों से आए बच्चे भी इस समारोह में शामिल हुए।
इस दौरान, मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वाले बच्चों में खुशी यादव प्रथम, वैशाली भट्ट द्वितीय और रंजीत तृतीय रहे।
इसके अलावा, एकल काव्य पाठ में कृष्ण कुमार यादव प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और अनुज कुमार वर्मा तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में विनीत यादव प्रथम, अस्मिता द्वितीय और रोशनी गुप्ता तृतीय रहीं।
इस समारोह का लाइव प्रसारण लखनऊ से भी देखा गया। यह समारोह श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।
वही नगर के अटल पार्क में आज अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए नगर विधायक मनीष असीजा,महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया उसके बाद एक रैली का आयोजन भी किया गया, इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव के साथ सैकड़ा भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



