फिरोजाबाद। सूचना का अधिकार टास्कफोर्स के प्रमुख महासचिव रामनिवास यादव ने जैन नगर खेड़ा में आयोजित बैठक में कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता मालिक और अधिकारी कर्मचारी जनसेवक हैं, परंतु इसके बाद भी अधिकारी कर्मचारी मालिक जनता के साथ भिखारियों से भी बदतर व्यवहार करते हैं और उनकी शिकायतें समस्याएं सुनकर निस्तारित करने की बजाय लोगों को दुत्कार कर भगाते हैं। ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को उनका कर्तव्य बोध कराना हम सब का दायित्व है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, युवा जिलाध्यक्ष उमर फारूक, तहसील सदर प्रभारी अजय यादव, जिला संगठन मंत्री अनिल यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राहुल यादव को जिला महासचिव, केव यादव को जिला उपाध्यक्ष एवं अनुराग शर्मा को जिला सचिव नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ हेमंत यादव एवं संचालक महासचिव धर्मेंद्र यादव ने किया। इस दौरान संजय यादव, राजुद्दीन, जयपाल सिंह, रामप्रवेश यादव, डॉ विकेश कुमार, हैदर अली, अमोल कुमार, राम प्रसाद, आकाश शर्मा, प्रशांत उपाध्याय, विनय यादव, अनिल कुमार पांडे, मुरारी लाल, अंकित कुमार, राजा यादव, अभिषेक शर्मा, शंकर यादव, नवेद आलम दुर्गेश यादव, सोनू यादव, मनीष यादव, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।




स्वयंसेवक को सड़क पर मिला मोबाइल, पुलिस को सौंपा
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र नई बस्ती में एक मोबाइल मिलने पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के पदाधिकारिायों ने थाने पहंुचकर मोबाइल को उपनिरीक्षक को सौपा।
बताते चले कि रामनगर क्षेत्र महताब नगर निवासी आरएसएस के स्वंयसेवक राजू को दक्षिण क्षेत्र नई बस्ती में एक रियलमी ब्लू कलर का एक मोबाइल सड़क पर पडा मिला। जिसकी जानकारी नगर कार्यवाह नरेन्द्र को दी। दोनो ही लोगो मोबाइल को लेकर थाना दक्षिण पहंुचे। जहाॅ उपनिरीक्षक ओमकार सिंह को मोबाइल सौपा है।
अलग-अलग थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की है।
बताते चले कि थाना रामगढ़ पुलिस ने विगत रात्रि में दविश के दौरान 10 माह से फरार चले रहे बिहार प्रांत के जिला पूर्णिया थाना अमोर क्षेत्र बडा ईदगाह निवासी दानिश पुत्र अनबरूल को चनौरा पुल के समीप गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उक्त अभियुक्त की 10 माह से फरार चल रहा था। जिसको आज गिरफ्तार किया गया है। वही थाना नारखी पुलिस ने थाना रजावली के गांव रामपुर निवासी खुशनवी पुत्र अब्दुल रफीक उर्फ बोने खाॅ को गिरफ्तार किया गया। सिरसागंज पुलिस ने भी बाइक चोरी के आरोप में औरेया के थाना साहिल पुरवा कड़ा दीपचन्द्र पुत्र प्रहलाद को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से बाइक भी बरामद की है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



