ग्राम पंचायत,ब्लॉक,तहसील,जिले के अधिकारियों ने बांधी आंख में पट्टी।




ब्यूरो बांदा
बांदा- आज दिनांक 4 जनवरी 2025 शहर से सटा हुआ हाईटेक कहा जाने वाला गौशाला की हालत चिंता जनक है। यहां पर सात गोवंश बीमार मिले एक गोवंश मृत मिला
गौशाला कर्मचारियों की जानकारी के अनुसार बताया कि चार दिनों के अंदर लगभग 5 से 6 गोवंश मृत्यु हो चुकी है आपको गड्ढे में दिखेगा की लगभग दर्जनों की संख्या में मृत गोवंश दिखेगा। कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं गौशाला में सिर्फ जो है सुखी पराली खिलाई जा रही है कई गोवंश ठंड के मारे कापते हुए मिले विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ पहुंचे और देखा की गौशाला की हालत चिंताजनक है लगातार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। साथ में बड़ोखर ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने बताया कि बड़ोखर ब्लॉक के अंतर्गत गौशालयों की हालत चिंताजनक है इस पर जिम्मेदार अधिकारी विशेष ध्यान दें और गौशाला में समय-समय पर भ्रमण करें और खान पान पर विशेष ध्यान दें। बड़ोखर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत त्रिवेणी में संचालित अस्थाई गौशाला की हालत बेहद चिंताजनक है गौशाला के अंदर पांच गोवंश मरणासन्न स्थिति में पड़े हुए हैं
गौशाला में सिर्फ जो है गोवंश को सूखा भूसा व पराली खाने में दिया जा रहा है ठंड को लेकर गौशाला में कोई उचित व्यवस्था नहीं है। गौशाला कर्मचारियों ने बताया कि डॉक्टर कभी-कभी आते हैं जब कभी उनको फोन किया जाता है। गौशाला के अंदर गोवंश ठंड के वजह से सिकुड़ रहा था। गौशाला के अंदर शोपीस की तरह रूम हीटर लगाए गए हैं। गौशाला के अंदर कोई अलाव नहीं जलाया गया अधिकतर गोवंश इलाज व भूख के अभाव में दम तोड़ रहा है। आप यह दृश्य देखकर भयभीत भी हो सकते हैं बबेरू ब्लाक के अंतर्गत अधिकतर गौशालाओं की हालत खराब ठंड को देखते हुए कोई व्यवस्था नहीं हो पाई जिससे गोवंशों की मौत लगातार हो रही है बांदा बबेरू विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मार्का गौशाला का निरीक्षण किया गया यहां पर गौशाला के 500 मीटर के अंतराल में एक गड्ढा खोदकर खुले गड्ढे पर 15 गोवंश मृत्यु मिले जिन्हें कुत्ता अपना निवाला बना रहे थे और गौशाला के अंदर 6 से 7 गोवंश बीमार मृत्यु अवस्था में मिले जो खाना पीना नहीं खा सकते और ना जगह से उठ पा रहे हैं खाने के नाम पर सुखी परली खिलाई जा रही है बबेरू एसडीएम बबेरू पशु चिकित्सा अधिकारी को फोन द्वारा सूचना दी गई है लगभग साथ गोवंश गौशाला में बीमार मिले यह लापरवाही बबेरू ब्लाक के अंतर्गत पशु चिकित्सा अधिकारी की है जो कभी गौशाला में देखने तक नहीं जाते की गौशाला में गोवंश बीमार हैं या नहीं या खाने को मिल रहा है या नहीं। क्षेत्रीय पशु अधिकारी अपना बंदर बांट में लगे हुए हैं। इतने गोवंश एक साथ कैसे बीमार हो गए यह सोचने का विषय है। इतने गोवंश एक साथ एक गड्ढे में मृत अवस्था में कैसे पड़े हुए हैं
जो कि यह गोवंश जो गौशाला के अंदर बीमार पड़े हुए हैं कुछ घंटे बाद उनकी मृत्यु भी हो सकती है अगर समय से इलाज नहीं हुआ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



