बाराबंकी / उत्तर प्रदेश




राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर विद्युत सखी बनी छह महिला सखियों ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में अपना परचम लहराया है। मिशन निदेशालय की ओर से जारी ज्यादा बकाया राजस्व जमा करने वाली प्रदेश भर की विद्युत सखियों की टॉप 50 सखियों की सूची में जिले की छह महिलाओं ने अपनी जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमे से तीन विद्युत सखियों ने तो प्रदेश की पहली पांच सखियों में अपना नाम दर्ज कराया है।
जिले के रामनगर की ग्राम पंचायत सिलौटा की राजश्री शुक्ला ने दिसंबर माह में 3907 उपभोक्ताओं से एक करोड़ 36 लाख रुपए का बकाया बिजली बिल जमा कराया है, जो प्रदेश में किसी भी विद्युत सखी द्वारा जमा कराए गई राजस्व राशि में सर्वाधिक है। राज श्री शुक्ला ने दिसंबर 2024 तक 3907 उपभोक्ताओं का बिल जमाकर 169297 रूपए का भारी भरकम कमीशन भी प्राप्त किया। इसी कारण मिशन निदेशक की ओर से जारी की गई 52 विद्युत सखियों की सूची में राजश्री को पहला स्थान मिला। दूसरा स्थान आगरा की विद्युत सखी कुसुमलता को मिला। जबकि तीसरा स्थान फिर बाराबंकी जिले के पहतेहपुर इलाके की लक्ष्मी देवी ने 1.28 करोड़ रुपए और चौथा स्थान भी बाराबंकी जिले के मसौली इलाके की देवकी ने 2939 उपभोक्ताओं से 94 लाख 30 हजार रुपए जमा कराकर प्राप्त किया।
देवकी पिछले तीन साल से विद्युत सखी बनकर काम कर रही हैं। डीसी एनआरएलएम बीके मोहन ने बताया कि तीन विद्युत सखियों को प्रदेश में टॉप फाइव में स्थान मिला है। इससे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की परिकल्पना साकार हो रही है। ये समूह की दीदियां बाकी समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरणा स्रोत का काम करेंगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



