By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

Last updated: January 11, 2025 1:25 pm
By
लवलेश पाण्डेय
8 Min Read
Share
SHARE

समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनुपस्थिति पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए डीएम को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

ब्यूरो चित्रकूट

चित्रकूट।आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा अजीत कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित महाकुंभ -2025 की तैयारीयों के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाकुंभ- 2025 की महत्वपूर्ण बैठक मेरी अध्यक्षता में पहली बार की जा रही है जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित है जिलाधिकारी से कहा कि इनको कारण बताओं नोटिस जारी करें कि यह बैठक में क्यों नहीं उपस्थित हुए हैं, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने समीक्षा बैठक के दौरान नगर विकास, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अग्निशमन, लोक निर्माण विभाग, होल्डिंग एरिया, परिवहन सुविधा, साफ सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति,पार्किंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा ने कहा कि जो पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा महत्व पूर्ण बिंदु आप लोगों को बताएं गए हैं उन बिंदुओं पर सभी विभाग ध्यान देकर कार्य करें तो कुंभ मेला के दौरान कोई भी समस्या नहीं होगी, सभी विभागों का समन्वय आपस में अच्छा होना चाहिए सभी जिम्मेदार विभाग के अधिकारी अपनी व्यवस्थाओं को खुद जाकर देखें कि वास्तव में कार्य हो रहा है कि नहीं अगर समस्या है तो जिलाधिकारी को अवगत कराएं उसका निस्तारण कराया जाएगा

जिला स्तरीय अधिकारी बिना जिलाधिकारी के अनुमति के जिले से बाहर नहीं जाएंगे

सभी बिंदुओं की कार्यवाही प्रत्येक दशा में सोमवार तक हो जाना चाहिए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से कहा कि होल्डिंग एरिया का निरीक्षण कर ले कोई कमी हो तो संबंधित विभागों को निर्देश देकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देश दिए की जो पार्किंग व्यवस्था की गई है उसके अलावा तीर्थ क्षेत्र के नजदीक दिव्यांग लोगों के लिए भी एक अलग से पार्किंग चिन्हित की जाए ताकि जो दिव्यांग यहां पर मोटराइज्ड गाड़ी एवं ट्राई साइकिल लेकर आएंगे उनकी भी व्यवस्था हो सके इसके साथ-साथ रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग पर साफ सफाई व्यवस्था अच्छी रहना चाहिए सीसीटीवी कैमरा संचालित रहे कोई भी आवारा पशु नहीं घूमना चाहिए, अधिशासी अभियंता जल संस्थान से कहा कि टैंकरों की व्यवस्था सभी होल्डिंग एरिया एवं पार्किंग स्थलों तथा मेला क्षेत्र पर सुनिश्चित करें, अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि रामघाट मां मंदाकिनी गंगा पर बैरिकेडिंग गोताखोर,नाव सीढ़ियों की साफ सफाई व्यवस्था कर ले सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें कागजों पर खाना पूर्ति नहीं होना चाहिए नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए की होल्डिंग एरिया पार्किंग स्थल व तीर्थ क्षेत्र पर विद्युत तार पोल आदि चेक करके ठीक करा लें और कुंभ मेला के दौरान जब श्रद्धालु यहां पर आएंगे तो सभी अधिकारी कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर रहे अग्नि शमन अधिकारी से कहा कि तीर्थ क्षेत्र होल्डिंग एरिया पर फायर सर्विस की व्यवस्था सुनिश्चित करें जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जिन ग्राम पंचायतों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है वहां पर सभी व्यवस्थाएं कराया जाए और निगरानी के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए, सहायक परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिटी बस की व्यवस्था की जाए किराया सूची भी मुख्य स्थानों पर लगाया जाए जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से कहा कि रेलवे तथा जीआरपी से समन्वय लगातार स्थापित करते हुए ट्रेनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ आदि की निगरानी व व्यवस्थाओं के बारे में करते रहे, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़कों की गड्ढा मुक्ति साइनेज बोर्ड प्रत्येक दशा में हो जाना चाहिए कोई समस्या हो तो अवगत कराया जाए उसका निस्तारण कराया जाएगा, उन्होंने अधिशासी अधिकारियों तथा जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि कुंभ के दौरान कोई भी आवारा पशु सड़कों पर ना आने पाए इसकी विशेष रूप से व्यवस्था की जाए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह ने कहा कि जनपद चित्रकूट में मेला हर माह सकुशल संपन्न कराया जा रहा है इसके साथ महाकुंभ- 2025 का आयोजन प्रयागराज में हो रहा है जो 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा उसके लिए सभी जनपद में व्यवस्था कर लिया गया है होल्डिंग एरिया की सभी बेसिक सुविधाएं पूरी हो जाए क्योंकि अगर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है तो वहां के निर्देश के क्रम में जनपद की होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोका जाएगा श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित करें सभी बैरियरों पर चेकिंग अवश्य किया जाए पार्किंग स्थलों पर किराया सूची का बोर्ड भी लगाया जाए रेलवे विभाग व जीआरपी आपस में समन्वय स्थापित करके रेलवे ट्रैक की भी निगरानी करते रहे अराजक तत्वों को देखते हुए यह सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए कुंभ का मेला अंतर्राष्ट्रीय मेला है पूरे मेला क्षेत्र की अच्छी तरह से साफ सफाई व्यवस्था रहे अतिक्रमण नहीं होना चाहिए उन्होंने जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा पुलिस अधिकारियों से कहा कि आपस में समन्वय स्थापित करके कुंभ मेला को सकुशल संपन्न कराए।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ के दौरान जनपद की पुलिस फोर्स को जनपद प्रयागराज के महाकुंभ की ड्यूटी से मुक्त किया गया है जनपद में प्रत्येक माह अमावस्या मेला संपन्न कराया जा रहा है मेला क्षेत्र को 8 जोन तथा 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है साथ ही जनपद में आठ होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं जिसके लिए सभी व्यवस्थाएं करके पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है इसके अलावा कर्वी से राजपुर रोड एनएच मार्ग पर भी सशस्त्र पुलिस बल लगाया गया है शाही स्नान के दिन भारी वाहनों को डायवर्जन किया जाएगा जनपद में मुख्य सड़कों पर बैरियर भी स्थापित किये गये है जहां पर चेकिंग भी कराई जा रही है यहां पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था है कानून व्यवस्था को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराया जाएगा।
जिलाधिकारी ने आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक से कहा कि आप द्वारा जो महाकुंभ- 2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं उसका समस्त विभागों से अक्षरशः पालन कराकर महाकुंभ -2025 मेला को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम,अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राजेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, उप जिलाधिकारी मानिकपुर मोहम्मद जसीम, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान डीके सत्संगी, सिंचाई एसके प्रसाद, विद्युत दीपक सिंह, लोक निर्माण विभाग सहित समस्त अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

सास-दामाद ने साथ रहने का किया फैसला, काउंसलिंग के बाद पति के साथ रहने से किया इनकार
कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद
रेप के आरोप में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में से उठाया
बाबू पुरवा न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में आगामी 15 नवंबर को पत्रकार सम्मान समारोह किया जाएगा
साइबर अपराधों से बचाव एवं जागरूकता हेतु सुरक्षित इंटरनेट-डे का हुआ आयोजन
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?