पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में चोरी/नकबजनी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए सर्वसंबंधित को घटनाओं को रोकने व अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी मिश्रिख श्री दीपक कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना नैमिषारण्य पुलिस टीम द्वारा मु.अ.सं. 14/2025 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम से संबंधित 04 अभियुक्तों 1. नीलेश जायसवाल पुत्र श्रीकेशन जायसवाल निवासी मो० सन्तनगर थाना सिधौली जनपद सीतापुर 2. आरिफ पुत्र साबिर 3. सन्दीप पुत्र रामानन्द निवासीगण ग्राम बेहटा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर 4. विनीत पुत्र स्व० डालचन्द्र निवासी निरहन थाना पिसांवा जनपद सीतापुर को मो.संतनगर कस्बा व थाना सिधौली से गिरफ्तार किया गया। जिनसे करीब 25 कि०ग्रा० तार के टुकड़े व तार काटने का कटर व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 अदद इको गाड़ी नं0 UP32PF4586 बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ व संदीप उपरोक्त अभ्यस्त एवम् अंतर्जनपदीय किस्म के अपराधी है जिनके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक कृत्यों में जनपद बाराबंकी में अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।
नाम/पता अभियुक्तः-
1.नीलेश जायसवाल उर्फ नीलू पुत्र श्रीकशन जायसवाल निवासी मो० रान्तनगर कस्बा व थाना सिधौली जनपद सीतापुर (प्रकाश में आए)
2. आरिफ पुत्र साबिर निवासी ग्राम बेहटा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
3. सन्दीप पुत्र रामानन्द निवासीगण ग्राम बेहटा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर
4.कबाड़ी विनीत पुत्र स्व० डालचन्द्र निवासी निरहन थाना पिसांवा जनपद सीतापुर (प्रकाश में आए)
अभियोगः- मु.अ.सं. 14/2025 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस व 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम थाना नैमिषारण्य सीतापुर
बरामदगीः- करीब 25 कि०ग्रा० तार के टुकड़े व तार काटने का कटर व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 अदद इको गाड़ी नं0 UP32PF4586 बरामद
पुलिस टीम -1. प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज तिवारी 2. का0 मानव गुप्ता 3. का0 सोनू कुमार 4. का0 रोबिन्स कुमार 5. का0 धर्मवीर सिंह
आपराधिक इतिहास अभियक्त आरिफ-
1. मु0अ0सं0 0984/2023, धारा 3,25 आयुध अधिनियम थाना देवा जनपद बाराबंकी
2.मु0अ0सं0 0659/2022 धारा 379, 411, 413 भा०दं०वि० थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 0433/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी
4.मु0अ0सं0 0246/2022, धारा 379 भा0दं० वि० थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
आपराधिक इतिहास अभियुक्त संदीप-
1. मु0अ0सं0 0246/2022, धारा 379 भा०दं०वि० थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 0659/2022 धारा 379, 411, 413 भा0दं०वि० थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0 0433/2023 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



