ब्यूरो




सीतापुर में स्वामित्व योजना के तहत 650 लाभार्थियों को घरौनी (प्रॉपर्टी कार्ड) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम की अनुपस्थिति में कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने वर्चुअल माध्यम से घरौनी कार्ड वितरित किए।
खैराबाद स्थित भूमिजा बहुद्देशीय हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ तहसील, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी लाइव प्रसारण के माध्यम से घरौनी वितरण किया गयाकारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि घरौनी महज एक कागज नहीं, बल्कि विकसित भारत की ओर बढ़ता कदम है। उन्होंने बताया कि इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में घर का कोई कानूनी दस्तावेज न होने के कारण बैंक लोन लेना मुश्किल था, लेकिन अब घरौनी के जरिए रोजगार और अन्य जरूरतों के लिए आसानी से लोन मिल सकेगा।नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का परिणाम बताते हुए कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे जनपद
में विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों
को घरौनी वितरित की जा रही है।
कार्यक्रम में महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, एसडीएम सदर अभिनव कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



