ब्यूरो बांदा




बांदा – प्रदेश मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में विद्यालय राजकीय बालिका इण्टर कालेज, बाँदा में 05 हेल्थ कैम्प का आयोजन कराये जाने के निर्देश प्राप्त है. जिसके क्रम में आज दिनांक 18.01. 2025 को प्रातः 10.00 से प्रथम हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें डॉ० एस0एन0 मिश्रा (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ० शिशिर चतुर्वेदी (फिजीशियन), डॉ० हरदयाल ( मनोरोग चिकित्सक), डॉ० नरेन्द्र मिश्रा (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी). डॉ० जियाउददीन (आप्टोमेट्रिस्ट), डॉ० अनुपम त्रिपाठी ( सी०आर०ए०) के द्वारा विद्यालय के 408 छात्राओ का परीक्षण किया गया है। उक्त के कम में 04 हेल्थ कैम्पो का आयोजना अगले सप्ताहो में प्रस्तावित है, जिसमें अध्ययनरत सभी छात्राओ का सफल परीक्षण कराया जायेगा। विद्यालय में श्रीमती निमिषा रंजन प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा वर्मा प्रवक्ता, श्रीमती लीना देवी प्रवक्ता, श्रीमती-सुदीप्ति द्विवेदी- सहायक अध्यापक, श्रीमती विनीता धुरिया-सहायक अध्यापक,श्रीमती साधना-सहायक अध्यापक एवं श्री सुनील कुमार गुप्ता (वरिष्ठ सहायक) के सहयोग / व्यवस्था से हेल्थ कैम्प का
कार्य सम्पन्न कराया गया।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



