चुनाव की अधिसूचना जारी, 19 फरवरी को होगा मतदान.
सोनभद्र. जनपद में ग्राम प्रधान के तीन और ग्राम पंचायत सदस्य के 13 रिक्त पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है. 8 फरवरी से नामांकन और 19 फरवरी को मतदान होगा. राबर्ट सगंज ब्लॉक के भभाइच, म्यो रपुर ब्लॉक के जामपानी और चतरा ब्लॉक के डोमरिया गांव के प्रधान का पद विभिन्न कारणों से रिक्त हो गया था. इसके अलावा 13 ग्राम पंचायत सदस्य के पद भी रिक्त है. शासन के निर्देश पर इनके उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है. रिक्त पदों को भरने के लिए 8 फरवरी से नामांकन किया जाएगा. इसी क्रम में 10 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 फरवरी को उम्मीदवारों द्वारा नाम वापसी की जाएगी. इसके अलावा इसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा. इसके बाद 19 फरवरी को मतदान होकर 21 फरवरी को मतगणना कर, विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी. इसकी जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजय सिंह ने कहा कि म्योरपुर में जामपानी के प्रधान तथा घरसड़ी और नधिरा में दो सदस्यों का पद रिक्त है, जिसके लिए चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी.





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



