रिपोर्टर शंभू नाथ सोनी




मामला ग्राम पंचायत बेली का
उमरिया —उमरिया जिले में पिछले पांच वर्षीय कार्य काल में क्षेत्र में विकास यात्रा का शुभारंभ कर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का जाल बिछा दिया गया था । ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया था कि अब आपके क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछा दिया जायेगा । विकास यात्रा में ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक और मध्यप्रदेश शासन की तत्कालीन मंत्री सुश्री मीना सिंह ने भी भाग लेकर पुल, सड़क,बाऊण्डी बाल और भवनो की आधारशिला के पत्थरों का भूमिपूजन किया गया था , लेकिन विकास यात्रा के दौरान जिन कार्यों के भूमिपूजन किये गये थे ,उन कार्यों को आज भी शुरू नहीं किये गये । मध्यप्रदेश शासन की मंत्री के द्वारा पूजित कार्यों के शिलालेख आज भी ग्राम पंचायतों में धूल खाते देखें जा सकते हैं । विकास यात्रा में किये गये भूमि पूजन कार्यों का इस तरह विकास के नक्शे से गायब हो जाने पर अटकलों का बाजार गर्म है । आम लोग खुलेआम उपहास उड़ाते देखें जा रहें हैं कि यह भाजपा के राज में ऐसा ही होता है । भाजपा के राज में काम कम और ढिंढोरा ज्यादा पीटा जाता है ।
बेली ग्राम पंचायत में जिन विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई थी , वह शिलालेख धूल खा रही है , विदित होवे कि

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



