ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत रहने वाले रामप्रसाद पुत्र फुल्ले कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बीती 28 जनवरी को 11 बजे उसकी पत्नी रामदुलारी कुशवाहा खेत से महरौनी बानपुर रोड से अपनी साइड से पैदल आ रही थी। बताया कि वह जैसे ही रास्ते से क्षेत्रपाल जैन मंदि के गेट के सामने पहुंची, जहां महरौनी की ओर से आ रही मोटर साइकिल संख्या यू.पी.94 ए.ई. 6755 डीलक्स के चालक ने तेजी व लापरवाही करते हुये उसकी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। तभी राहगीर बानपुर निवासी राहगीर राजू पुत्र नत्थू कुशवाहा, बिहारी पुत्र हरकिशन कुशवाहा ने उसे सूचना दी, जिससे वह मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान पुलिस ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर बीएनएस की धारा 281, 125, 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



