चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर, खागा आज दिनांक 01/03/2025 को तहसील खागा में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 105 शिकायती पत्र आये। जिसके सापेक्ष में 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। वही मॉडल बार एसोसिएशन के तत्वाधान में अधिवक्ताओं ने बिजली काटे जाने का विरोध करते हुए अपर जिला अधिकारी को उच्च न्यायालय सहित सुप्रीम कोर्ट का आदेश दिखाते हुए मांग किया की विद्युत विभाग को आदेशित किया जाए की अधिवक्ताओं के चैम्बरों की काटी जाने वाली विद्युत सप्लाई तत्काल प्रभाव से शुरू कराई जाए वहीं अपर जिला अधिकारी ने एसडीओ विद्युत से जानकारी लेते हुए अधिवक्ताओं की विद्युत आपूर्ति का नियमानुसार शुरू व्यवस्थित करने का आदेश पारित किया वही अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर विद्युत आपूर्ति नहीं शुरू की जा रही तो अगले कार्य दिवस से आंदोलन का रुख अपनाएंगे। इस मौके पर मॉडल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र श्रीवास्तव मंत्री चंद्रशेखर यादव पूर्व अध्यक्ष केश चंद्र मिश्रा इसराइल फारुकी रामसखा द्विवेदी सुमन सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



