ब्यूरो चित्रकूट
चित्रकूट। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सडक सुरक्षा समिति की आहूत बैठक में इस बात पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया कि पेट्रोल पम्प अनुज्ञापियों द्वारा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहनों व बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहनों को ईंधन (पेट्रोल/डीजल) वितरित किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा प्रभावी निर्देश दिए गए थे, कि पेट्रोल पम्प अनुज्ञापियों द्वारा किसी भी दशा में बिना हेलमेट तथा सीट बेल्ट के इंधन (पेट्रोल/डीजल) न दिया जाए। इस सम्बन्ध में क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए जाने हेतु सभी सम्बन्धित को प्रभावी निर्देश निर्गत किए गए, किन्तु जनप्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया आदि के माध्यम से यह स्थिति संज्ञान में आयी है कि पेट्रोल पम्प अनुज्ञापियों द्वारा अपने व्यावसायिक हित में अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है।
उक्त के अतिरिक्त सभी पेट्रोल पम्पों पर जनसुविधार्थ यथा- पुरूषों एवं महिलाओं हेतु पृथक-पृथक उपयुक्त स्वच्छ प्रसाधन की सुविधा, जिस पर महिला अथवा पुरूष का नाम उल्लिखित हो। साथ ही प्रसाधन का साइन एरो के माध्यम से इंगित किया जाए। इस बात का अवश्य ध्यान रखा जाएं कि यूरिनल एवं कम्बोड की नियमित रूप से यथावांछित सफाई होती रहें, शौचालयों में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हों, पीने योग्य आर0ओ0 वाॅटर की व्यवस्था, वाहनों हेतु हवा तथा रेडियेटर के पानी की व्यवस्था हो किन्तु बहुसंख्य पेट्रोल पम्पों पर इस अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जा रहा है, जबकि एम0डी0जी0 (आयल), गाइडलाइन में सभी पेट्रोल पम्प धारकों को जनसुविधार्थ उक्त व्यवस्थाएं सुलभ कराए जाने का प्राविधान किया गया है। इस सम्बन्ध में पूर्व में प्रभावी निर्देश निर्गत किए गए, किन्तु अनुपालन सुनिश्चित नहीं हो रहा है।
अतः सभी पेट्रोल पम्प अनुज्ञापी अपने पेट्रोल पम्पों पर एक फ्लैक्सी बोर्ड नो हेलमेट, नो फ्यूल सदृश्य स्थल पर बोल्ड अक्षरों के अन्तर्गत लगवायें तथा पुरूषों एवं महिलाओं हेतु पृथक-पृथक उपयुक्त स्वच्छ प्रसाधन की सुविधा, जिस पर महिला अथवा पुरूष का नाम उल्लिखित हो। साथ ही प्रसाधन का साइन एरो के माध्यम से इंगित किया जाए। इस बात का अवश्य ध्यान रखा जाएं कि यूरिनल एवं कम्बोड की नियमित रूप से यथावांछित सफाई होती रहें, शौचालयों में पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हों, पीने योग्य आर0ओ0 वाॅटर की व्यवस्था, वाहनों हेतु हवा तथा रेडियेटर के पानी की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करें। उनके अथवा अन्य सक्षम अधिकारी द्वारा जाॅच करने पर अनुपालन न करने की दशा में एम0डी0जी0 (आयल) की गाइडलाइन के अन्तर्गत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित कम्पनी के सक्षम प्राधिकारी को सन्दर्भित कर दी जाएगी, जिसके लिए वह व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगें। अतः उक्त का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। सभी दो पहिया व चार पहिया वाहन स्वामियों से अपील की जाती है कि वह नो हेलमेट, नो फ्यूल आदि के सम्बन्ध में सभी पेट्रोल पम्प स्वामियों का अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



