चर्चा आज की तहसील क्राइम संवादाता




सीतापुर के मिश्रिख में चौरासी कोसी परिक्रमा मेला महोत्सव-2025 का आगाज हो गया है। मंगलवार की शाम को जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन कर मेले का शुभारंभ किया।
मेले में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने इस दिव्य आयोजन में हिस्सा लिया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा मेला सनातन संस्कृति का प्रतीक है। यह धार्मिक आयोजन आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का माध्यम हैमेले में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति शाक्य ने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘कभी राम बनके चले आना’ भजनों से समां बांध दिया। भजन सम्राट प्रेम प्रकाश दुबे ने ‘राम नाम की लूट है’ भजन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया
शास्त्रीय गायक साजन मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मेला क्षेत्र में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतारें लगीं। जगह-जगह भक्तों के जयघोष गूंजते रहे। पूरे मेले में आस्था और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



