चर्चा आज की
सीतापुर
निम्नलिखित डायवर्जन प्लान दिनांक 20-03-2025 को 12.00 बजे दिन से 25-03-2025 तक एवं 08-04-2025 को 12.00 बजे दिन से 12-04-2025 तक पूर्णतया आवागमन बन्द होने के कारण लगातार प्रभावी रहेगा




सीतापुर से लखीमपुर खीरी जाने वाले समस्त मालवाहक/भारी वाहन बिजवार पुल से न जाकर सीधे महोली होते हुए मैगलगंज, मितौली, कस्ता, बेहजम से छाऊ चौराहा होकर लखीमपुर खीरी जा सकेंगे
सीतापुर से लखीमपुर खीरी जाने वाली बस व छोटे वाहन बिजवार पुल से होकर हरगांव तक जा सकेंगे हरगाँव में स्थित महोली तिराहा से वांये मुड़कर काजी कमालपुर चौराहा से होते हुए लखीमपुर खीरी जा सकेंगे । या हरगाँव चौराहे से होते हुए लहपुर होकर लखीमपुर खीरी जा सकेंगे । सीतापुर से हरगाँव चीनी मिल जाने वाले गन्ने के ट्रक बिजवार पुलिस से होकर हरगाँव जा सकेंगे ।
लखीमपुर खीरी से आने वाले वाहनों का डायवर्जन
लखीमपुर खीरी से सीतापुर आने वाले बस/गन्ने के ट्रक एवं छोटे वाहन काजी कमालपुर चौराहे से होकर हरगांव में महोली तिराहे से होते हुए सीतापुर अथवा अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
लखीमपुर खीरी से LRP चौकी होकर सीतापुर आने वाले बस/गन्ने के ट्रक एवं छोटे वाहन लहरपुर होते हुए वाया हरगाँव या बिसवां होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।*
जनता से अपील है कि उक्त कार्य के दृष्टिगत सीतापुर-लखीमपुर खीरी मार्ग पर ना जाकर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



