*ट्रैक्टर समेत चालक कुएं में गिरा ,मौत*
जलालपुर थाना क्षेत्र के ममना गांव में शुक्रवार की सुबह खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट करते समय अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से चालक सहित कल्टीवेटर लगा ट्रैक्टर खेत में ही बने कुएं में जा गिरा जिसमें ट्रैक्टर चालक 55 वर्षीय किसान रामकिशन पुत्र जगदेव की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर किसान के शव को कुएं से बाहर निकाला
ममना गांव निवासी किसान रामकिशन कुशवाहा पुत्र जगदेव शुक्रवार सुबह अपने खेतों की जुताई करने गया था।अपने खेत की जुताई करने के बाद उसने पड़ोसी शिवचरन के खेत में बने कुएं के पास ट्रैक्टर बंद करके खड़ा कर दिया और कुछ समय बाद शिवचरन के खेत की जुताई करने के लिए जैसे ही उसने ट्रैक्टर स्टार्ट किया तो ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर चालक किसान रामकिशन सहित कुएं में जा गिरा। घटना की जानकारी होते ही किसान का छोटा भाई व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे बाद ट्रैक्टर व किसान को कुएं से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद पंप सेट से कुएं का पानी निकालकर किसी तरह किसान को कुएं से बाहर निकाला इस दौरान किसान की कुएं में ही दर्दनाक मौत हो गई।दोपहर लगभग 12 बजे क्रेन मशीन से ट्रैक्टर को भी कुएं से बाहर निकाल लिया गया। मृतक किसान निसंतान बताया गया जिसकी पत्नी सुमितरानी का रो-रो कर बुरा हाल है।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



