

रजत जुनेजा बिजली विभाग में वह शख्सियत है जिनकी कार्यशैली की तारीफ खुद ऊर्जा मंत्री से लेकर अध्यक्ष आशीष गोयल ने की । विद्युत विभाग में 8 अगस्त 1988 को सहायक अभियंता के पद पर पहली पोस्टिंग हुई। अपनी साफ छवि को बेदाग रखते हुए 37 वर्षों का लंबा कार्यकाल पूरा कर आज इनके सेवानिवृत्ति का दिन भी आ गया। अमौसी जोन के सभी अभियंताओं ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ,जानकीपुरम के मुख्य अभियंता बीपी सिंह के साथ अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार व मनोज गुप्ता के साथ सभी खंड उपखंड के अभियंता, विद्युत कार्मिक उपस्थित थे। रवि अग्रवाल मुख्य अभियंता मध्य क्षेत्र तथा बीपी सिंह मुख्य अभियंता जानकीपुरम क्षेत्र ने अमौसी क्षेत्र मुख्य अभियंता की भूरि – भूरि प्रशंसा की। सभी ने मुख्य अभियंता जुनेजा के साथ बीते हुए पलों को याद कर भावुक भी हुए। इस विदाई समारोह में मुख्य अभियंता जुनेजा की पत्नी तथा बेटियां उपस्थित थी ।




मंच से जुनेजा की पत्नी ने कहा कि वह दूरदर्शी ,धैर्यवान कर्तव्यनिष्ठ पति होने के साथ-साथ विभाग ने जिस जिम्मेदारी को सौपा उन्होंने बखूबी निभाया। मां को भावुक देख बिटिया ने कहा कि मुझे गर्व है कि रजत जुनेजा मेरे पापा है। पापा का फोन पूरी रात भर ऑन रहता है आधी रात को कोई विद्युत कर्मी पापा से बात करते हुए हिचकिचाता नहीं। पापा ने घर से ज्यादा समय बिजली विभाग को दिया ।

अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार तथा मनोज गुप्ता ने कहा कि हमारे मुख्य अभियंता साहब भारी बारिश में एक छाते के समान है जिन्होंने परेशानियों की सारी बौछार अपने ऊपर ले ली, यह कहते हुए चुटकी ली और लोग खूब हंसने लगे।


अंत में मंच के माध्यम से मुख्य अभियंता अमौसी रजत जुनेजा ने सभी को धन्यवाद व्यापित किया और कहां की समस्या कैसे भी हो सिर्फ समाधान पर ध्यान होना चाहिए । सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए मैंने हमेशा प्रेरणा दी । बिजली विभाग में कई उतार चढ़ाव आए पर मैं घबराया नहीं। अपने बच्चों के लिए कुछ ना कर सका इस बात का मुझे बहुत दुख है इतना कहते हुए उनके आंसू छलक उठे अपने पति को मंच पर रोता देख उनकी पत्नी की भी आंखें नम हो गई।
खुद को संभालते हुए आगे कहा कि इस विभाग में हमें सम्मान पूर्वक विदाई दी यह मेरे लिए यादगार पल है, यह मेरे पूरे जीवन की पूंजी है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



