




रविवार की देर रात्रि डालीगंज के गुड़ियन टोला में कश्यप कॉलोनी के निकट बंधा रोड स्थित भुईंयन माता के प्राचीन मंदिर में अराजक तत्वों द्वारा देवी प्रतिमा खंडित करते हुए आगजनी की घटना हुई। अत्यंत कष्टप्रद और निन्दनीय है। सूचना मिलते ही मौके पर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज बोरा ने पहुंचकर वस्तुस्थिति देखी तथा प्रशासन को तत्काल दोषियों की धर-पकड़ कर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आक्रोशित जनों को शान्त करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मौके पर पार्षद और स्थाई निवासियों ने कहां की हम धर्म के प्रति आराजगता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह देवताओं की धरती है। हमारे लिए सभी धर्म समान है फिर क्यों हमारे संस्कृत सनातन धर्म को समाज के विद्रोहियों के द्वारा मंदिर को खंडित किया जाता है। आपको बताते चले कुछ दिन पहले भी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में गाय के कटे शीश ने हड़कंप मचा दी थी। आज तक दोषियों को पकड़ा नहीं गया। बार-बार हमारे धैर्य का इम्तिहान ना ले।


विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



