By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: मां ने दी बेटे की सुपारी:गला घोंटा; लाश को घर में ही गाड़ा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » मां ने दी बेटे की सुपारी:गला घोंटा; लाश को घर में ही गाड़ा
मध्य प्रदेश

मां ने दी बेटे की सुपारी:गला घोंटा; लाश को घर में ही गाड़ा

चर्चा आज की
Last updated: December 2, 2022 6:44 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

धार के डैम में मिली लाश के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बोरे में बंद लाश जिस युवक की थी, उसकी हत्या की सुपारी उसकी मां ने ही दी थी। हत्या में उसके बड़े बेटे ने भी साथ दिया। करीब 40 दिन की जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार शाम 2 सुपारी किलर, मां, भाई समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लाबरिया गांव के माही डैम का है।

 हत्याकांड की पूरी कहानी…
22 अक्टूबर को राजोद थाने पर सूचना मिली थी कि लाबरिया माही डैम के गोंगदीखेड़ा में एक व्यक्ति की लाश बोरे के अंदर मिली है। पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान पप्पू पिता शंकर निवासी अहमद के रूप में हुई। पुलिस उसके घर पहुंची तो मृतक का भाई पुंजा मिला। उसने बताया कि 16 अक्टूबर को पप्पू की पत्नी का फोन आया था। उसने पप्पू को मिलने के लिए बुलाया था।

अगले दिन 17 अक्टूबर को पप्पू यह कहकर घर से निकला था कि पत्नी से मिलने जा रहा है। हालांकि, वह पत्नी के पास नहीं पहुंचा। इस पर हमने भाई के गायब होने की सूचना सरदारपुर थाने पर दर्ज करवाई थी। करीब 20 दिनों तक पुलिस के हाथ खाली रहे।

मोबाइल ने खोला राज
थाना प्रभारी रोहित कछावा के अनुसार- अज्ञात आरोपी की तलाश करते पप्पू के मोबाइल को सर्विलांस में डाला। उसके मोबाइल की खोज आईएमईआई नंबर से भी की गई। इस पर पता चला कि पप्पू का मोबाइल सुरेश पिता कैलाश मावी निवास नरसिह देवला चला रहा है। इसके बाद सुरेश के पकड़ने राजोद पुलिस पीथमपुर के काली बिल्लौदा पहुंची। यहां सुरेश ने बताया कि यह मोबाइल उसने अहमद नगर गांव के रहने वाले विक्रम से 1500 रुपए में खरीदा है।

30 हजार में हत्या का सुपारी
एक टीम विक्रम पिता मुकेश को पकड़ने उसके गांव पहुंची। यहां से उसे थाने लाया गया। उसने बताया कि पप्पू की मां गीताबाई ही अपने बेटे को मारना चाहती थी। इसी सिलसिले में करीब 2 महीने पहले मृतक का भाई पुंजा हमसे आकर मिला था। इस दौरान मेरा दोस्त सावन भी था। उसने बताया था कि उसका भाई पप्पू रोज शराब पीकर खुद के बच्चे और मां गीताबाई को प्रताड़ित करता है। वह उनसे मारपीट करता था। मां और पूरा परिवार उससे परेशान है। मेरी मां चाहती है कि पप्पू को मार दो। इस पर यहां 30 हजार रुपए में हत्या की सुपारी विक्रम और सावन ने ले ली।

मां ने दरवाजा खुला छोड़ा
टीआई कछावा के अनुसार 16 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे पुंजा ने विक्रम को कॉल किया। उसने कहा- तू सावन को लेकर घर आ जा। पप्पू घर पर है, मेरी मां उसी के साथ उसी कमरे में सो रही है। मां ने दरवाजा खुला छोड़ दिया है। तुम दोनों आकर पप्पू का खेल खत्म कर दो। इस पर विक्रम और सावन घर पहुंचे, यहां दरवाजा खुला था। दोनों को घर आता देख पुंजा भी बाहर आ गया। तीनों कमरे में पहुंचे तो पप्पू खाट पर सोता मिला।

वहीं, पास लेटी पप्पू की मां आरोपियों के आने का इंतजार कर रही थी। इसके बाद तीनों ने पप्पू को पकड़ा और कपड़े से उसका मुंह बांध दिया। इसके बाद गला घोंटकर उसे मार डाला। पप्पू की मां के कहने पर हत्या के बाद घर पर ही चार फीट लंबाई, दो फीट चौड़ाई और तीन फीट गहराई का गड्‌ढा खोदकर उसे गाड़ दिया गया। गड्‌ढा उसी कमरे में किया गया जहां मां सोती थी। जाते समय पुंजा ने पप्पू का मोबाइल विक्रम को देते हुए कहा- इसे कहीं एकांत में फेंक देना। हालांकि, उन्होंने लालच में 1500 रुपए में मोबाइल बेच दिया। दो दिन बाद 19 तारीख को बदबू आई तो भाई ने फिर आरोपियों को कॉल किया और मिलने का बोला। यहां उनसे कहा कि घर में बदबू फैल रही है, लाश को ठिकाने लगाना पड़ेगा।

गड़ी लाश निकालने के लिए मांगे 10 हजार
विक्रम लाश को बाहर निकालकर ठिकाने लगाने के एवज में 10 हजार रुपए और मांग रहा था। पुंजा के हामी भरने पर रात में लाश को बाहर निकालने का प्लान बनाया। रात करीब 11 बजे दोनों पप्पू के घर पहुंचे और मिट्‌टी हटाकर गड्‌ढे से लाश बाहर निकाली। लाश को पन्नी में लपेटा और उसे बोरे भर दिया। बोरे को बांधकर पुंजा की बाइक पर रखा।

रात करीब 12 बजे विक्रम और सावन ने लाश को माही डैम में ले जाकर फेंक दिया। लौटकर पुंजा और मां ने गड्‌ढे को भरा और ऊपर से भूसा बिछा दिया। अगले दिन मां ने पुंजा से कहा- हमने पप्पू को इस प्रकार से मारकर फेंका है, उसकी आत्मा भटकेगी। उसे खोजकर लाओ और चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दो। हालांकि, पुंजा लाश लेकर आ पाता, इससे पहले ही किसी ने माही डैम में लाश होने की सूचना पुलिस को दे दी।

लापरवाही पर किया लाइन अटैच
22 अक्टूबर को युवक की लाश मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने के मामले में 13 नवंबर को एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने नाराजगी जाहिर की। इस मामले में तत्कालीन टीआई रहे अभिनव शुक्ला समेत जांच अधिकारी रेम सिंह बा‍मनिया को प्रकरण की जांच व कायमी में त्रुटिपूर्ण कार्रवाई करते हुए लापरवाही, उदासीनता करने पर थाने से हटा दिया। इसके बाद प्रकरण की जांच थाना प्रभारी रोहित कछावा को सौंपी गई। पहले युवक की हत्या को लेकर उसकी पत्नी पर संदेह पुलिस को हुआ, लेकिन सीडीआर में लोकेशन समेत नंबर दूसरे आने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ी व आरोपी युवक की मां ही निकली।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

विकास यात्राओं में उत्साह मुख्यमंत्री श्री चौहान की कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम : खनिज मंत्री श्री सिंह
सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जैन मंदिर में आचार्य समय सागर  महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मूलभूत शिक्षा की बेहतरी के लिये प्राथमिक शिक्षकों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रारंभ
कमल नाथ बोले, मध्य प्रदेश चुनाव में यादव समाज के प्रतिनिधियों को टिकट देंगे
ठोस क्रियान्वयन के लिए निरंतर सत्यापन किया जाए : राज्यपाल श्री पटेल
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?