

लखनऊ
*नहीं काम आया करवाचौथ का व्रत*
राजधानी शहर लखनऊ में पिछले दिनों रिंग रोड सड़क पर युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने की घटना का खुलासा लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा किया गया। एडीसीपी नॉर्थ अमोल मुर्कुट ने बताया कि थाना बीकेटी क्षेत्र के अंतर्गत मृतक युवक का नाम प्रदीप कुमार गौतम है।
*मृतक के बीमाराशि को लेकर भागने की थी मान्सा*
घटना का खुलासा करते हुए एडीसीपी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर रची थी अपने पति की हत्या की साजिश। घटना को कारित करने वाले मृतक की पत्नी व उसके पुरुष मित्र को किया गया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्त बच्चा लाल ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी चांदनी गौतम और ज्योति के साथ अवैद्य प्रेम संबंध था मृतक प्रदीप गौतम के शराब पीने एवं मारपीट करने की आदत से परेशान होकर चांदनी ने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बच्चा लाल के साथ मिलकर बनाई। विगत 25 अक्टूबर को चांदनी ने अपने पति की लोकेशन बच्चा लाल को बताई, बच्चा लाल ने प्रदीप को शराब पीने के बहाने खड़ंजा मार्ग ट्रांसफार्मर मामपुर बाना कट रिंग रोड किनारे ले जाकर शराब पिलाई और फिर पीठ एवं दाहिने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में अभियुक्त मृतक की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया था




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



