लखनऊ में बीमा रकम हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने जिंदा पति को मृत घोषित कर 25 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम वसूल लिया। हजरतगंज पुलिस ने जांच में फर्जी दस्तावेजों का खुलासा करते हुए दंपती—रवि शंकर और केश कुमारी—को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने मिलकर झूठा मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाया और बीमा कंपनी को धोखा देकर रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। बाद में कंपनी को पता चला कि रवि शंकर जिंदा है। जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि यह दंपती किसी बड़े फर्जीवाड़े गिरोह का हिस्सा है जो इसी तरह बीमा कंपनियों को चूना लगाता है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज किया है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



