

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत शहर में निकाली गई बाइक रैली
चर्चा आज की, संवाददाता शहडोल।
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के पी सिंह की उपस्थिति मेें जिला न्यायालय परिसर से बाइक रैली का शुभारंभ किया गया। रैली को द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो न्यायालय परिसर से जयस्तंभ चौक, गांधी चौक, बुढ़ार चौक, नया बस स्टैण्ड, बाणगंगा तिराहा से होते हुए वापस जिला न्यायालय में आकर समाप्त हुई।
बाइक रैली का उद्देश्य जन सामान्य तक व्यापक रूप से विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना एवं नालसा एवं सालसा की लाभकारी योजनाओं का जन-जन तक व्यापक प्रचार-प्रसार कर जागरूकता उत्पन्न करना है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ राकेश सिंह बघेल, सचिव अनिल कुमार तिवारी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट राजेन्द्र सिंह सिंगार, वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश रूपेन्द्र सिंह मंडावी एवं सीताशरण यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी देवेन्द्र सिंह परस्ते सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



