




इकदिल में एचडीएफसी बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, कई युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
इटावा जनपद के कस्बा इकदिल स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मानव सेवा को समर्पित इस विशेष पहल में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जरूरतमंदों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रक्तदान शिविर में उमेश राजपूत, बृजेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, दीपू वर्मा, विनय, सर्वेश पाल, सिवानी मोहन, विवेक, मनोज सविता और सुरेश गुप्ता ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। युवाओं के इस प्रयास की सराहना उपस्थित लोगों द्वारा भी की गई।
शिविर के संचालन और व्यवस्था में ब्रांच मैनेजर संतोष कुमार, स्टाफ सदस्य अंकित सिंह तथा नैना चतुर्वेदी की अहम भूमिका रही। बैंक प्रबंधन ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने का सर्वोत्तम दान बताते हुए आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
रक्तदान के इस कार्यक्रम ने न केवल मानवता का संदेश दिया, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



