थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा मंदिर की मूर्ति खंडित कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार।
आज दिनांक को वादी संजय पुत्र कुबेर सिंह निवासी नगला किशन सिंह थाना अवागढ़ जनपद एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि शाम के समय वादी ग्राम नगला किशन सिंह शिव मन्दिर में पूजा करने आया तो शिव मंदिर में हनुमानजी, दुर्गा मां व नंदी बाबा की मूर्ति को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उखाड़ कर गिरा दिया गया जिससे मंदिर में स्थापित तीनों मूर्तियां खंडित हो गई हैं। जिससे ग्रामीणों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। प्राप्त सूचना पर थाना अवागढ़ पर अज्ञात मे मुक़ददमा पंजीकृत कर लिया गया
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में उपरोक्त घटना का 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त अमित पुत्र शेरपाल सिंह निवासी नगला किशन सिंह थाना अवागढ जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
जिसमे गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
अमित पुत्र शेरपाल सिंह निवासी नगला किशन सिंह थाना अवागढ जनपद एटा





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



