हमीरपुर।
कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन द्वारा मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए वृद्ध और असहाय लोगों के लिए कंबल व मोजा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 6 जनवरी 2026 को कालपी चौराहा स्थित माँ अम्बे मेडिकल स्टोर के पास संपन्न हुआ। शिविर के दौरान फाउंडेशन की ओर से लगभग 450 कंबल और महिलाओं को 600 जोड़ी मोजे निःशुल्क वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर क्षेत्राधिकारी श्री राजेश कमल ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज कल्याण एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी श्री हिमांशु अग्रवाल मौजूद रहे। कौमी एकता रक्तदान फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक ज़िरगाम सिद्दीकी ने अतिथियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर अध्यक्ष ज़िरगाम सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर सादिया अख्तर, ऊषा गुप्ता, अन्नपूर्णा मिश्रा, स्वप्निल सोनी, वली, पूजा सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन से जरूरतमंदों में राहत और खुशी देखने को मिली।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



