डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: डीएम ने DIET शिवरामपुर में फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण
चित्रकूट, 16 मार्च 2026।
जनपद में प्रस्तावित भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), शिवरामपुर में चल रहे फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सभी हितधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है, इसलिए सभी फील्ड ट्रेनर्स का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण अनिवार्य है। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए घोषणा की कि अच्छे प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप प्रशिक्षण समाप्ति पर उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्री अमित कुमार पटेल (जिला प्रभारी, चित्रकूट, जनगणना कार्य निदेशालय), श्री नवीन वर्मा तथा श्री गीत श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि लखनऊ स्थित जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशन में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स श्री नवीन वर्मा और श्री गीत श्रीवास्तव द्वारा श्री अमित कुमार पटेल की देखरेख में यह प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 34 फील्ड ट्रेनर्स भाग ले रहे हैं, जो यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षित करेंगे। इसके पश्चात यही सुपरवाइजर्स आगामी 22 मई से 30 जून 2026 के मध्य जनपद के सभी मकानों की गणना का कार्य संपन्न कराएंगे।











विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



