राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के गढ़ी कनौरा स्थित प्रेमवती नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब घनी आबादी के बीच लगे एक बड़े मोबाइल टावर को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, असलम नामक व्यक्ति के मकान पर वर्षों से मोबाइल टावर लगा हुआ है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस टावर को लगाने के लिए किसी स्पष्ट प्रशासनिक आदेश या अनुमति की जानकारी नहीं है।
लोगों का कहना है कि कुछ पैसों के लालच में क्षेत्रवासियों की सेहत और जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
टावर से निकलने वाले रेडिएशन को लेकर भी लोगों में डर और नाराजगी है।
आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है और चेतावनी दी है कि अगर टावर अवैध पाया गया तो उसे तुरंत हटाया जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Wanted to ‘tải game b66 club’ so I found it at the page. It works well, and the design is okay. Take a look here: tải game b66 club