

दिल्ली अशोका होटल में आयोजित विकसित भारत कॉन्क्लेव में आर,डी इंजीनियरिंग कॉलेज को इन एनसीआर से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली। ग्लोबल लीडर्स फाउंडेशन द्वारा “विकसित भारत कॉन्क्लेव एवं 35वें राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार” का भव्य आयोजन होटल अशोका, नई दिल्ली में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में देशभर से शिक्षा, उद्योग एवं सामाजिक क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी तथा भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, पद्मश्री डॉ. एल. खिआंगते एवं डॉ. संजीव शर्मा सहित लगभग 200 प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर देश की प्रतिष्ठित कंपनी RPSG ग्रुप के सीईओ संदीप कश्यप को “ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर ऑफ द ईयर (एनर्जी) पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वे नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 30 वर्षों के अनुभव के साथ एक दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में गाजियाबाद स्थित आर.डी. इंजीनियरिंग कॉलेज को “बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज इन एनसीआर” से सम्मानित किया गया। कॉलेज के निदेशक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि यह सम्मान संस्थान को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, बेहतर प्लेसमेंट एवं अनुशासन के आधार पर प्रदान किया गया है। वहीं, गाजियाबाद की काइट (KIET) यूनिवर्सिटी को “बेस्ट डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी” के सम्मान से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त, डॉ. ए. पाण्डुरंगन एवं डॉ. राजीव कुमार दुबे को प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 25 विशिष्ट व्यक्तियों एवं संस्थाओं को “राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से अलंकृत किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. पीयूष द्विवेदी (नेक्स्ट जेन एनर्जीया लिमिटेड) संदीप कश्यप (RPSG ग्रुप) संजय मित्तल (पूर्व निदेशक, NTPC लिमिटेड) इजहार अली (बुक योर एकर), फिल्म जगत से ओ. पी. राय, काइट यूनिवर्सिटी, आर.डी. इंजीनियरिंग कॉलेज, राजीव कुमार (पैराम डेयरी लिमिटेड), BRYS Caves Jim Corbett तथा खेल जगत से लंबी दूरी के तैराक एवं गोल्ड मेडलिस्ट शाश्वत शर्मा सहित अनेक प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे।
इसी क्रम में, सृष्टि (नई दिल्ली) को कॉस्मेटोलॉजी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। वे नॉन-इनवेसिव कॉस्मेटोलॉजी एवं उन्नत स्किनकेयर तकनीकों की विशेषज्ञ हैं। यह कार्यक्रम शिक्षा, उद्योग एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ वैचारिक मंथन के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



