- सीताराम श्रीवास्तव ने उठाई चित्रकूट की बदहाली पर आवाज, शानू गुप्ता की मौजूदगी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चित्रकूट, 15 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में वी वर्ल्ड वाटर पार्क में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शानू गुप्ता की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया और देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




कार्यक्रम के दौरान शानू गुप्ता ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ना ही सच्ची देशभक्ति है।
वहीं, अपना दल के जिला महासचिव सीताराम श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समारोह में चित्रकूट के ज्वलंत जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी चित्रकूट विकास की दौड़ में इतना पीछे क्यों है?
सीताराम श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का अभाव है, उच्च शिक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और बेरोजगारी युवाओं के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। गंभीर बीमारी की स्थिति में लोगों को इलाज के लिए प्रयागराज या सतना जैसे शहरों की ओर जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को सिर्फ आजादी का जश्न ही नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दों पर भी अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। उनका सवाल सीधे तौर पर जिले के जनप्रतिनिधियों और सत्ता-विपक्ष दोनों से है कि चित्रकूट को बुनियादी सुविधाओं के लिए आखिर कब तक इंतजार करना पड़ेगा?
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



